फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अशरफ के यहां दबिश

अशरफ के यहां दबिश

Mon, 07 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
अशरफ के यहां दबिश
अशरफ समेत चार के घर पर पड़े छापे
विज्ञापन

तोता, दुर्रानी और अकरम की तलाश में पुलिस
आरोपियों के खिलाफ होंगे कुर्की के प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
धूमनगंज पुलिस ने किसान नेता जितेंद्र पटेल की हत्या आरोपी पूर्व विधायक अशरफ, जुल्फिकार उर्फ तोता, आसिम उर्फ दुर्रानी और अकरम के घर ताबड़तोड़ छापे मारे गए। छापे के दौरान चारों में से कोई भी आरोपी नहीं मिला। इनमें से दो के परिजनों को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले आई है। इस केस में माफिया अतीक अहमद के खिलाफ बी वारंट के लिए सीजेएम की अदालत से मंगलवार को सुनवाई है। यहां से बी वारंट जारी होने के बाद जेल में उनके खिलाफ वारंट तामील करा दिया जाएगा।
पिछले साल 11 जून जून को सुलेम सराय में जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या कांड में पूर्व विधायक राजू पाल के गवाह उमेश पाल को आरोपी बना दिया गया था। उसने अपने को निर्दोष बताते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने का अनुरोध उच्च अधिकारियों से किया था। अफसरों के स्तर पर की गई जांच में उमेश पाल निर्दोष साबित हुआ और माफिया अतीक अहम के इशारे पर गोली मारकर हत्या करने की पुष्टि हुई। इस हत्याकांड में अतीक के भाई पूर्व विधायक अशरफ, तोता, दुर्रानी, जुल्फिकार और अकरम के खिलाफ पिछले सप्ताह मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि अशरफ के चकिया स्थित मकान पर दबिश दी गई। इसी तरह जुल्फिकार उर्फ तोता, आसिम उर्फ दुर्रानी और अकरम के घरों पर भी दबिश दी लेकिन यह चारो आरोपी नहीं मिले। इनके खिलाफ 82 एवं 83 की कार्रवाई के लिए अदालत में आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed