{"_id":"ba787cffff94f3bc47e4a46526dfe279","slug":"6-month-old-girl-thrown-in-some-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 माह की बच्ची को कु एं में फेंका, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6 माह की बच्ची को कु एं में फेंका, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 09 Sep 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंडिया (इलाहाबाद)। हंडिया के डांडी गांव में मंगलवार सुबह सनसनीखेज वारदात में छह माह की बच्ची को कुएं में फेंककर मार डाला गया। बच्ची का शव घर से कुछ दूर पर पंपिंग सेट के कुएं में मिला। रात में वह मां के बगल चारपाई पर सोई थी। रात भर खोजबीन के बाद सुबह शव मिला तो खलबली मच गई। सूचना पर हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हंडिया के डांडी गांव ओम प्रकाश बिंद खेती करता है। रात में ओम प्रकाश घर के बाहर सोया था। उसकी पत्नी रिंकी बगल में चारपाई पर छह माह की बेटी को लेकर सो रही थी। रात में रिंकी शौच के लिए चली गई। आधे घंटे बाद लौटी तो बच्ची सिंपी को चारपाई पर न पाकर हैरान हो गई। पति को जगाया। घरवालों से पूछा गया लेकिन कोई भी इस बारे में नहीं बता न सका। रात भर घर में कोहराम मचा रहा।
सुबह गांव का वंशराज पंपिंग सेट चलाने के लिए पहुंचा। वहां कुएं में बच्ची का शव देख कर वंशराज सन्न रह गया। गांव में खबर फैली तो ओम प्रकाश के घरवाले पहुंचे। शव बाहर निकाला गया तो वह ओम प्रकाश की छह माह की बेटी का निकला। शव देखकर ओम प्रकाश और उसकी पत्नी रिंकी बिलख पड़े। बच्ची को चारपाई से उठा कर कौन ले गया, कुएं में किसने फेंक दिया, इस बात को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
ओम प्रकाश की गांव में किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। किसी से खुन्नस थी तो छह माह की बच्ची से क्या रंजिश थी। ओम प्रकाश के एक बेटा है राहुल, उसके बाद तीन बेटियां हुई थीं। सिंपी की मौत से घरवालों का रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की बात सामने आई है। इससे जाहिर है कि बच्ची को जिंदा कुएं में फेंका गया था। इंस्पेक्टर हंडिया आरके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा। फिलहाल पिता की तहरीर पर अज्ञात में गैरइरादतन हत्या का मुकदमा लिख लिया गया है।