फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मेला देखने के निकला छात्र लापता, अपहरण की रिपोर्ट

मेला देखने के निकला छात्र लापता, अपहरण की रिपोर्ट

Fri, 06 Oct 2017 09:43 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
मेला देखने के निकला छात्र लापता, अपहरण की रिपोर्ट
मेला देखने के निकला छात्र लापता, अपहरण की रिपोर्ट
विज्ञापन

0 एक नाबालिग दोस्त पर शक जताते हुए दी गई तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कर्नलगंज थाना क्षेत्र में मोती लाल नेहरू रोड का रहने वाला एक छात्र 27 सितंबर को मेला देखने के लिए घर से निकला तो आज तक नहीं लौटा। पिता ने पहले गुमशुदगी फिर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोती लाल नेहरू रोड के रहने वाले कमलेश कुमार का बेटा नीलेश कुमार (19) इंटरमीडिएट के बाद कोचिंग कर रहा है। 27 सितंबर की रात वह घरवालों से यह बता कर निकला कि मेला घूमने जा रहा है। जब देर रात तक नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया। पता चला कि मोबाइल उसने घर में ही छोड़ा है। अगले दिन कर्नलगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद निलेश के दोस्तों से संपर्क किया। कहीं से कुछ पता नहीं चला। घरवाले उसे ढूंढते रहे। इस बीच किसी ने बताया कि नीलेश के एक दोस्त के पास उसकी पूरी जानकारी है। घरवाले उसके घर पहुंचे, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद पिता ने उस दोस्त पर शक जताते हुए पांच अक्तूबर को कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि खोजबीन की जा रही है। जिस दोस्त पर शक जताया गया है, वह नाबालिग है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed