{"_id":"385a71048bfd3069aa50172258cb801d","slug":"50-thousand-counterfeit-notes-and-two-captive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार के जाली नोटों समेत दो बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार के जाली नोटों समेत दो बंदी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 14 Aug 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। एसटीएफ इलाहाबाद यूनिट ने बुधवार रात थरवई पुलिस के साथ घेराबंदी कर जाली नोटों के दो सौदागरों को दबोच लिया। वे दोनों जौनपुर के रहने वाले हैं और प्रतापगढ़ के एक शख्स से नकली नोट लेकर अपने जनपद में बाजारों में चलाते थे। उन दोनों के कब्जे से एसटीएफ ने पचास हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए। पुलिस नकली नोटों के नेटवर्क से जुड़े लोगों को तलाश में जुटी है।
एसटीएफ इलाहाबाद यूनिट के सीओ प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व में जाली नोटों के धंधेबाजों की धरपकड़ में जुटी है। पिछले छह महीने के दौरान एसटीएफ ने उतरांव, कीडगंज और कोतवाली इलाके में जाली नोटों के साथ कई लोगों की गिरफ्तारी की है। बुधवार रात सटीक मुखबिरी पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक अजय सिंह ने उपनिरीक्षक अतुल सिंह, केसी राय, श्रीनिवास यादव, अनिल सिंह और सिपाहियों के साथ थरवई इलाके में सेमरी के पास घेरकर दो लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तारी में थरवई पुलिस की भी मदद ली गई।
पकड़े गए लोगों की तलाशी में पचास हजार रुपये के जाली नोट बरामद हुए। नोट एक हजार और पांच सौ रुपये के थे। उनके दो मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए। पकड़े गए दोनों लोग जौनपुर के रहने वाले हैं। उनमें रवि कुमार जौनपुर के मछली शहर जबकि विजय बहादुर सुजानगंज इलाके के रामपुर भभरा गांव का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि वे दोनों प्रतापगढ़ में लालगंज इलाके के बच्चा चौरसिया से नकली नोट लेकर बाजार में खपाते थे। बच्चा चौरसिया अब घर से फरार हो गया है।