फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गैस रिपसाव से लगी आग

गैस रिपसाव से लगी आग

Thu, 19 Oct 2017 01:06 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
गैस रिपसाव से लगी आग
गैस सिलेंडर फटने से मकान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

0 किचन में रखा सारा सामान तबाह, बुधवार भोर में हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कैंट इलाके के नेवादा मुहल्ले में बुधवार भोर में गैस सिलेंडर फटने से किचन समेत पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। किचन में रखा सारा सामान भी खराब हो गया। परिवार के लोग घबरा गए। आसपास के लोगों के अलावा खबर पाकर पुलिस भी पहुंची और घटना की जानकारी ली।

नेवादा मुहल्ले में सरकुलर रोड पर रहने वाले शिक्षक नीरज कुमार समेत तीन भाई एक ही मकान में रहते हैं। बुधवार भोर में करीब साढ़े तीन बजे जोर का धमाका हुआ तो परिवार के लोग जग गए। किचन और उसके बगल के कमरे की दीवार तथा छत क्षतिग्रस्त हो गई थी। किचन में सिलेंडर फटा पड़ा था। यह सिलेंडर अलग रखा था। किचन में रखे गैस चूल्हा, मिक्सर, इंडक्शन चूल्हा, आरओ मशीन समेत सभी बर्तन, क्राकरी और राशन खराब हो गया था। धमाका इतना जोरदार था कि पड़ोसी भी जगकर आ गए। गनीमत रही कि परिवार के लोग नहीं जख्मी हुए। अभी 12 अक्तूबर को नीरज के पिता ओमप्रकाश का देहांत हो गया था। तब इस सिलेंडर को मंगाया गया था। खाना बनाने में इस्तेमाल करने के बाद सिलेंडर में आधी गैस बची थी। सिलेंडर को कैप लगाकर अलग रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed