{"_id":"5b5f13e34f1c1b764d8b59a8","slug":"31532957667-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 बजते ही थम जाती है पैथालाजी में जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 बजते ही थम जाती है पैथालाजी में जांच
Updated Mon, 30 Jul 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के पैथालॉजी में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों की मनमानी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। दोपहर 12 बजे के बाद पैथालॉजी के जांच व नमूना एकत्र करने वाले कक्ष में ताला लग जाता है। इससे मरीज परेशान होते हैं। शिकायत के बाद भी सीएमएस इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। गत दिनों निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने पैथालॉजी को 13 घंटे खोलने का निर्देश भी दिया था।
जिला अस्पताल पैथालॉजी विभाग का कक्ष सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक खुलता है। मगर मरीजों के खून का सैंपल सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक ही लिया जाता है। इसके बाद आने वाले मरीजों को वापस लौटना पड़ता है। 12 बजे के बाद खून की जांच होने के नाम पर कर्मचारी मनमानी करते हैं। जांच व रिपोर्ट वितरण की बात करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों की दिक्कत से कोई सरोकार नहीं रखते। नतीजा बहुत से मरीजों को बैरंग लौटना पड़ता है। गत दिनों पूर्व औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने पैथालॉजी को सुबह आठ से रात नौ बजे तक खोलने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश का जिला अस्पताल में पालन नहीं हो रहा है।