{"_id":"59ee0ba14f1c1b87698b70f2","slug":"31508772769-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व आईएएस की चोरी गई पिस्टल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व आईएएस की चोरी गई पिस्टल बरामद
Updated Mon, 23 Oct 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड आईएएस की चोरी गई पिस्टल बरामद
0 धूमनगंज थाने की पुलिस ने किया चोर को मुंडेरा में गिरफ्तार
इलाहाबाद। सिविल लाइंस इलाके से कुछ दिन पहले रिटायर्ड आईएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह की कार से चोरी गई उनकी लाइसेंसी पिस्टल पुलिस ने बरामद कर ली है। धूमनगंज थाने की पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल जब्त की हालांकि कुछ कागजात नहीं मिले हैं।
रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एसपी सिंह कुछ दिन पहले सिविल लाइंस में एलचिको रेस्टोेरेंट में गए थे तभी बाहर उनकी कार के ड्राइवर को झांसा देकर बदमाश ने सीट पर रखा बैग चुरा लिया था। बैग में लाइसेंसी पिस्टल, 32 कारतूस, शस्त्र लाइसेंस समेत जमीन के कागजात थे। सिविल लाइंस थाने में टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सोमवार को धूमनगंज थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह ने चौकी प्रभारी टीपी नगर संजय कुमार सिंह के साथ मुंडेरा मंडी गेट के पास घेरकर हरवारा मुहल्ले के दीपक भारतीय को दबोच लिया। उसके कब्जे से पूर्व आईएएस की चोरी गई पिस्टल और लाइसेंस भी मिल गया। हालांकि कारतूस सात ही मिले। पता चला कि दीपक ने इस पिस्टल से दिवाली की रात फायरिंग की थी। उसने 25 कारतूस पटाखों की तरह फायरिंग में उड़ा दिए। पुलिस को मुखबिर से इसकी सूचना मिल गई थी।