फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दबंगई से परेशान व्यापारियों ने लगाया जाम

दबंगई से परेशान व्यापारियों ने लगाया जाम

Tue, 23 Oct 2018 08:16 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
दबंगई से परेशान व्यापारियों ने लगाया जाम
दबंगई से परेशान व्यापारियों ने लगाया जाम
विज्ञापन

लक्ष्मण मार्केट में बंद हुई दुकानें, सड़क पर उतरे कारोबारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कोतवाली के लक्ष्मण मार्केट के दुकानदार दबंगई से आजिज आकर मंगलवार को सड़क पर उतर आए। आए दिन मिल रही धमकी से परेशान व्यापारियों ने दुकानें बंद कर रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और किसी तरह समझाकर लोगों को शांत कराया। खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

दुकानदारों ने आरोप लगाया कि मालवीय नगर निवासी शेखू आपराधिक प्रवृत्ति का है। पिछले दिनों उसने लक्ष्मण मार्केट में ही मोबाइल की दुकान चलाने वाले विजय तिवारी पर फायरिंग की थी। जिसमें उसके खिलाफ कोतवाली में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा भी लिखा गया था। आरोप है कि एक दिन पहले वह आया और एक दुकानदार से मोबाइल छीन ले गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच के बाद चली गई। मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब शेखू फिर आ धमका। इस बार वह पिस्टल व बम लेकर पहुंचा था। आते ही उसने दुकानदारों को धमकाना शुरू कर दिया। साथ ही गालीगलौज भी की। असलहा देख कोई उसका विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। कुछ देर बाद वह धमकी देते हुए चला गया। इस पर आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानें बंद कर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिली तो कोतवाली पुलिस पहुंच गई। दुकानदारों का कहना था कि बदमाश आए दिन उन्हें धमकाता है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए। कोतवाली इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोपी बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed