फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ड्राइवर की कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों मे

ड्राइवर की कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों मे

Sat, 17 Nov 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
ड्राइवर की कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों मे
ड्राइवर की कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

होटल गैलेक्सी के बेसमेंट में गाड़ी में सोया था, सुबह जानकारी हुई तो मचा हड़ंकप
सूचना पर वाराणसी से घर पहुंचे, पोस्टमार्टम के बाद साफ होगा मौत कैसे हुई
प्रयागराज। सिविल लाइंस में होटल गैलेक्सी के बेसमेंट में पार्क कार में सोए ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ड्राइवर वाराणसी से शुक्रवार को ही प्रयागराज पहुंचा। शनिवार की सुबह जब काफी देर तक वह नहीं उठा तो लोगों को जानकारी हुई। सूचना पर उसके घर वाले पहुंच गए। शरीर पर जाहिरा तौर पर कोई चोट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद साफ होगा कि मौत कैसे हुई।

वाराणसी के छित्तूपुर का रहने वाला बनवारी लाल (60) एक ट्रैवल एजेंसी में ड्राइवर था। बनवारी शुक्रवार को अलीगढ़ के विकास सिंह को स्विफ्ट डिजायर कार से प्रयागराज लेकर आया था। विकास होटल गैलेक्सी में रुके थे। बनवारी रात में बेसमेंट स्थित पार्किंग में कार खड़ी कर सो गया था। शनिवार की सुबह बनवारी काफी देर तक नहीं उठा। न ही उसका फोन उठ रहा था। विकास ने होटल स्टाफ से बनवारी को बुुलाने के कहा। लोग पहुंचे तो कार की खिड़की का शीशा खुला था। अंदर बनवारी की लाश पड़ी थी। पार्किंग में लाश मिलने की बात से हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज सिविल लाइंस प्रवीण सिंह ने बताया कि घर वालों को सूचना दी गई। बेटा सुनील मौर्या और दामाद यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि बनवारी को बीपी और शुगर की बीमारी थी। उन्होंने रात भर का पार्किंग का सीसीटीवी फुटेज भी देखा। फिलहाल रविवार को पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होगी कि बनवारी की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed