फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पुलिस का सिपाही बन ठग लिए गहने

पुलिस का सिपाही बन ठग लिए गहने

Thu, 19 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस का सिपाही बन ठग लिए गहने
सिपाही बनकर ठग लिए गहने
विज्ञापन

0 सोने की चूड़ी और चेन पर किया हाथ साफ
इलाहाबाद। शातिरों ने पुलिस का सिपाही बनकर एक वृद्ध महिला से उसके सोने के जेवर ठग लिए। महिला को जब ठगी का अहसास हुआ, तब उन्होंने कोतवाली जाकर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

जानसेनगंज स्थित शिवा मार्केट निवासी रूपवती (65) पत्नी शिवाजी चौरसिया रोजाना की तरह 18 जुलाई को सुबह करीब साढ़े सात बजे अतरसुइया में सत्संग करने को जा रही थीं। इसी बीच घंटाघर के पास बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। उन्होंने खुद को पुलिस का सिपाही बताते हुए सुरक्षा के लिहाज से सभी गहने उतारकर अपने बैग में रखने को कहा। महिला के इंकार करने पर दोनों जालसाज युवक उसे डांटने लगे। सहमकर उन्होंने हाथ में पहनी चार सोने की चूड़ी और सोने की चेन उतार दी। उनमें से एक युवक ने झटके से गहने लेकर उसे कागज में लपेटकर उनको वापस कर दिया। जब थोड़ी दूर पहुंचकर उन्होंने अपने गहने चेक करने के लिए पुड़िया खोली तब उसमें ईंट-पत्थर रखे मिले। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस के साथ अपने लड़के को दी। उनका बड़ा पुत्र भी मौके पर पहुंचा गया। आसपास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाने की कोशिश की गई, लेकिन वहां आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed