{"_id":"5b1988de4f1c1bf36e8b6c41","slug":"201528400094-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवफाई से तंग आकर प्रेमी ने की थी कविता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेवफाई से तंग आकर प्रेमी ने की थी कविता की हत्या
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवफाई से तंग आकर प्रेमी
ने की थी कविता की हत्या
युवती के ममेरे भाई से भी हो गए थे प्रेम संबंध, वह भी गिरफ्तार
सरायममरेज में 31 मई को हुए हत्याकांड का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सरायममरेज थाना क्षेत्र के शालू का पुरवा गांव में 31 मई की रात हुई युवती की हत्या के मामले का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। अफसरों का दावा है कि कविता के अपने ममेरे भाई से प्रेम संबध हो गए थे, उसकी बेवफाई से गुस्साए प्रेमी ने कविता की चाकू से गोदकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को उकसाने के आरोप में मृतका के ममेरे भाई को भी गिरफ्तार किया है।
सरायममरेज के शालू का पुरवा गांव निवासी कविता (20) पुत्री राम अभिलाख की खून से लथपथ लाश घर से 100 मीटर की दूरी 31 मई की रात मिली थी। पुलिस ने मौके से ही मृतका का मोबाइल फोन व खून से सना चाकू बरामद किया था। मृतका के भाई राकेश कुमार भारतीया की तहरीर पर पुलिस अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई तो कुछ अहम सुराग मिले। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि मृतका के प्रेम संबंध संदीप कुमार भारतीया पुत्र लल्लू राम निवासी ग्राम पतुलकी थाना बहरिया से थे। पुलिस ने उसे पकड़कर जब सख्ती से पूछताछ की तोे उसने सच्चाई कुबूल दी। पूछताछ में उसने बताया कि वह इन दिनों उतरांव के रनियाडीह में अपने ननिहाल में रहता था। वहां उसकी दोस्ती कविता के ममेरे भाई गोपीचंद्र भारतीया पुत्र रामदुलार निवासी रनियाडीह से हुई। लेकिन बाद में पता चला कि कविता के गोपीचंद्र से भी प्रेम संबंध हो गए थे। कविता उससे अक्सर बात करती थी। उधर गोपीचंद्र भी उसे अक्सर कविता के साथ बिताए अपने पलों के बारे में बताता था। संदीप के मना करने के बाद भी जब कविता ने अपने प्रेम संबंध खत्म नहीं किए तो 31 मई की रात उसने घर से बुलाकर कविता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने गोपीचंद्र भी गिरफ्तार कर लिया है।
तीन बार पहले भी पहुंचा था मारने
पुलिस की मानें तो संदीप ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया है कि वह लंबे समय से कविता को गोपीचंद्र से बात करने के लिए मना कर रहा था। लेकिन वह नहीं मान रही थी। इसी खुन्नस में वह तीन बार पहले भी कविता को मारने पहुंचा था। संदीप ने मीडिया के सामने बताया कि कविता से बेपनाह मोहब्बत करने के कारण ही हर बार उसने अपना इरादा बदल दिया। एक बार वह चाकू और रस्सी लेकर पहुंचा था जिसमें इरादा बदलने पर वह दोनों चीजें कविता के घर पर ही छोड़कर चला आया।
विज्ञापन
जान देने का भी किया प्रयास
पुलिस ने बताया कि कविता की हत्या के बाद संदीप ने अपनी भी जान देने की कोशिश की थी। घटना के वक्त वह इसी प्लानिंग के साथ रस्सी भी लेकर गया था लेकिन घटना के बाद अंधेरा होने के कारण वह रस्सी खोज नहीं सका। इसके बाद पास के ही गांव में पहुंचकर एक झुग्गी में मिली रस्सी से फांसी भी लगाने की कोशिश की। हालांकि रस्सी टूट गई। पुलिस ने बताया कि गोपचंद्र को उकसाने का आरोपी बनाया गया है। मामले का खुलासा करने वाली टीम में इंस्पेक्टर सरायममरेज विनोद कुमार सिंह, सिपाही चेतनारायण, हरिश्चंद्र दुबे तथा रुचि पाल शामिल रहे।