फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सिविल लाइंस में दिनदहाड़े बुजुर्ग को लूटा

सिविल लाइंस में दिनदहाड़े बुजुर्ग को लूटा

Sun, 12 Aug 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस में दिनदहाड़े बुजुर्ग को लूटा
सिविल लाइंस में दिनदहाड़े बुजुर्ग से छिनैती
विज्ञापन

पत्थर गिरजाघर के पास चेन, अंगूठी लेकर ले उड़े दो बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सिविल लाइंस में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने बुजुर्ग से छिनैती कर ली। उनसे चेन व अंगूठी छीनकर बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन, बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।
राजापुर के रहने वाले 70 वर्षीय बद्रीनाथ सिविल लाइंस दवा लेने आए थे। वह पत्थर गिरजाघर के पास बने बस स्टॉप पर खड़े होकर ऑटो का इंतजार करने लगे। तभी वहां बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे। बद्रीनाथ कुछ समझते इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने उनकी अंगूठी और गले मेें पहनी चेन छीन ली। इसके बाद उन्हें धक्का देकर बदमाश भाग निकले। उन्होंने सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पर बुजुर्ग के घरवाले भी आ गए। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


महिला की चेन छीनकर भागे
इलाहाबाद। उधर सिविल लाइंस में ही कानपुर रोड पर बमरौली निवासी महिला की चेन छीनकर बदमाश भाग निकले। बमरौली विष्णुपूरी कॉलोनी निवासी गोपाल द्विवेदी का आरोप है कि आठ अगस्त की शाम वह पत्नी के साथ जा रहे थे। तभी कानपुर रोड पर अपाचे बाइकसवार दो युवकों ने उनकी पत्नी के गले से चेन छीनी और भाग निकले। दोनेां चेहरे पर कपड़ा बंाधे हुए थे। पुलिस ने शनिवार को भुक्तभोगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed