फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ट्रिपल आईटी की एकाउंटेंट की आत्महत्या में एफआईआर

ट्रिपल आईटी की एकाउंटेंट की आत्महत्या में एफआईआर

Tue, 08 Aug 2017 09:43 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपल आईटी की एकाउंटेंट की आत्महत्या में एफआईआर
ट्रिपल आईटी की एकाउंटेंट की खुदकुशी में एफआईआर
विज्ञापन

शादी का वादा करने वाले युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा
दहेज एक्ट के तहत भी कार्रवाई
इलाहाबाद। ट्रिपलआईटी की एकाउंटेंट रही श्वेता गुप्ता की खुदकुशी मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। परिवार वालों ने पड़ोसी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी ने शादीशुदा होने की बात छिपाकर श्वेता से शादी का वादा किया था। इस बात का पता चलने पर ही श्वेता ने खुदकुशी कर ली थी।

मुट्ठीगंज के चंदापुर हाता की रहने वाली वाली श्वेता गुप्ता ट्रिपलआईटी में एकाउंटेंट थीं। वह परिसर स्थित आवास में अकेली रहती थीं। 17 जुलाई को श्वेता ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सोमवार को श्वेता के पिता राधाकृष्ण गुप्ता सीओ सिविल लाइंस श्रीप्रकाश से मिले और बताया कि चंदापुर हाता में रहने वाले सूर्यप्रकाश केसरवानी की श्वेता से दोस्ती थी। उसने खुद को अविवाहित बताया था और जल्द शादी का वादा किया था। काफी समय बीतने के बाद भी जब उसने शादी नहीं की तो श्वेता ने उसके बारे में पता लगाना शुरू किया। पता चला वह पहले से ही शादीशुदा है। इसी गम और गुस्से में श्वेता ने आत्महत्या की। सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि पिता की तहरीर पर धूमनगंज थाने में सूर्यप्रकाश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उस पर दहेज एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed