फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सब्जी विक्रेता निकला कातिल, भेजा गया जेल

सब्जी विक्रेता निकला कातिल, भेजा गया जेल

Tue, 02 Apr 2019 02:26 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता निकला कातिल, भेजा गया जेल
सब्जी विक्रेता निकला कातिल, भेजा गया जेल
विज्ञापन

अल्लापुर में विक्षिप्त युवक की हत्या का मामला
हत्या में प्रयुक्त ईंट व खून से सने कपड़े बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जार्जटाउन के अल्लापुर में चार दिन पहले विक्षिप्त युवक की बर्बरता से हुई हत्या के मामले का सोमवार को खुलासा हो गया। घटनास्थल के पास ही रहने वाले सब्जी विक्रेता को हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया है कि ठेला पलटने की खुन्नस में उसने यह वारदात की।

अल्लापुर में हैजा अस्पताल के पास रहने वाला नगर निगम के सफाईकर्मी सिपाही लाल के सात बेटों में बड़े लल्लू लाल (40) की मानसिक स्थिति खराब थी। 28 मार्च की रात पत्थर से सिर कूंचकर उसकी हत्या कर दी गई थी। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने व जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने अल्लापुर पानी की टंकी के पास रहने वाले सब्जी विक्रेता मोहित सोनकर को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल ली। बताया कि 28 मार्च की शाम मृतक उससे पैसे मांगने आया था। नहीं देने पर सब्जी का ठेला पलट दिया। इसी बात की खुन्नस में उसने यह वारदात की। उस दिन वह सड़क पर ही सो गया। रात में ढाई बजे के करीब लल्लू लाल उधर टहलते हुए आया तो उसने उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया। अचानक हुए हमले में वह संभल नहीं सका और वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि इसके बाद वह फिर लौटकर आता है और ईंट से ही ताबड़तोड़ कई वार मृतक के चेहरे पर करता है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed