{"_id":"5c87c98dbdec2214374a6be0","slug":"155240292115-baharia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड को बंधक बना कर एटीएम की नगदी लूटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गार्ड को बंधक बना कर एटीएम की नगदी लूटने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गार्ड को बंधक बनाकर
एटीएम लूटने की कोशिश
0 बहरिया में घंटे भर तक बदमाश करते रहे तोड़फोड़, नाकाम होने पर भागे
0 सुरक्षाकर्मी को जमकर पीटा भी, कनपटी पर सटा दी थी पिस्टल
अमर उजाला ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज)। बेखौफ बदमाशों ने बहरिया के सिलोखरा चौराहे पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम को लूटने की कोशिश की। घंटे भर तोड़फोड़ करने के बाद भी एटीएम लूटने में नाकाम रहने पर वह भाग निकले। इससे पहले उन्होंने गार्ड को जमकर पीटा भी। सूचना मिलने पर सुबह बैंक अफसरों संग पुलिस भी पहुंची। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
बहरिया में बैंक आफ बड़ौदा सिलोखरा शाखा के ठीक बगल ही एटीएम भी है। सोमवार रात यहां गार्ड मनीष सिंह तैनात था। उसका कहना है कि रात करीब 12.30 बजे चार नकाबपोश बदमाश पहुंचे और कुछ दूर पर बाइक खड़ी कर एटीएम केबिन में घुस गए। मनीष कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। लात-घूसों से तब तक पीटा जब तक कि वह अधमरा नहीं हो गया। इसके बाद कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारने की धमकी दी। एक बदमाश असलहा ताने रहा, जबकि उसके तीन साथी एटीएम तोड़ने लगे। करीब एक घंटे तक वह तोड़फोड़ करते रहे। हालांकि, काफी कोशिशों के बाद भी वह कैश बॉक्स नहीं खोल पाए। इसके बाद गार्ड को धमकाते हुए भाग निकले। उनके जाने के बाद गार्ड ने 100 नंबर के साथ ही सिंकदरा चौकी में भी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिसकर्मी रात भर सुरागरशी में लगे रहे, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं मिला। सुबह बैंक अफसर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद नगदी सुरक्षित होने की बात बताई। तब पुलिस ने राहत की सांस ली। बहरिया पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।