फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सम्पति विवाद में चली गोली, भाजपा नेता समेत दो गंभीर

सम्पति विवाद में चली गोली, भाजपा नेता समेत दो गंभीर

Tue, 19 Feb 2019 01:56 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
सम्पति विवाद में चली गोली, भाजपा नेता समेत दो गंभीर
संपत्ति के विवाद में फायरिंग, एक की मौत
विज्ञापन


भाजपा नेता से विवाद के बाद भतीजे को लगी गोली
भाजपा नेता भी घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
फूलपुर के प्रतापपुर में वारदात, मचा रहा हड़कंप


अमर उजाला ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर में संपत्ति को लेकर हुए भाजपा नेता व उसके भतीजे के बीच फायरिंग हुई। इसमें भतीजे की मौत हो गई जबकि भाजपा नेता जख्मी हो गए। उन्हें शहर के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
करूआडीह गांव के रहने वाले सभाजीत मिश्र भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। सरायममरेज के नेवादा गांव में उनकी ससुराल है। उनकी व उनके साले दिनेश मिश्र की सी-ब्लाक खजूरी खास दिल्ली में साझे की संपत्ति है, जिसका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। दिनेश की कुछ जमीन व कमरा फूलपुर के प्रतापपुर में है। दिल्ली की जमीन दिनेश तथा प्रतापपुर की जमीन सभाजीत मिश्र के कब्जे में है। आरोप है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे दिनेश का बेटा अंकित(24) घर की दो महिलाओं के साथ प्रतापपुर पहुंचा और कमरे में घुस कर कब्जा कर लिया। जानकारी पर सभाजीत के घर की महिलाएं पहुं्चीं, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। हालांकि उन्होंने महिलाओं को निकालकर कमरे में अपना ताला लगा दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद होने लगा। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें सभाजीत व अंकित गोली लगने से घायल हो गए। भाजपा नेता के पेट तो अंकित की कनपटी में गोली लगी। दोनों को शहर स्थित एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रात में अंकित की मौत हो गई। उधर भाजपा नेेता की हालत खतरे से बाहर बताई गई। इससे पहले विवाद के बाद युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फूलपुर इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। अभी यह भी नहीं पता चल पाया है कि फायरिंग किसने की। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed