फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Body of married woman found in room under suspicious circumstances; murder alleged.

Kanpur News: संदिग्ध हालात में कमरे में मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Fri, 04 Sep 2026 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 04 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found in room under suspicious circumstances; murder alleged.
पुखरायां। नगर के सुभाषनगर मोहल्ले में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर मिला। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुखरायां के सुभाष नगर निवासी उपेंद्र की पत्नी मोनिका (22) का शव बुधवार शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को जानकारी देते हुए मोनिका के ससुर डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि वह फौज में डाॅक्टर के पद से सेवानिवृत्त है। पुखरायां के मीरपुर में उनका दांतों का अस्पताल है। उसमें वह और पुत्र उपेंद्र सिंह बैठते हैं।
विज्ञापन

बुधवार शाम वह बेटे के साथ अस्पताल में थे। इसी बीच बेटी प्रियंका ने फोन किया कि भाभी का फोन आया है कि अब हम तुमसे नहीं मिल पाएंगे। इससे अलावा उसने कुछ नहीं बताया। इस पर वह तत्काल घर जाकर पत्नी ऊषा से बहू मोनिका के बारे में पूछा। पत्नी ने बहू के कमरे में होने की बात कही। जब वह कमरे में पहुंचे तो दरवाजा बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो बहू फंदे पर लटक रही थी। किसी तरह दरवाजा तोड़ उसे उतारा।
विज्ञापन

अनहोनी की जानकारी पर पहुंचे जालौन थाना कदौरा के ऊदनपुर निवासी मोनिका के पिता प्यारेलाल ने बताया कि पुत्री मोनिका यादव की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व पुखरायां के सुभाषनगर निवासी उपेंद्र के साथ की थी। बुधवार की रात मोनिका की फंदा लगाने की सूचना दी गई। जब वह पुखरायां आया तो शव बेड पर पड़ा मिला। उन्होंने बेटी की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed