फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ट्रक-बाइक में आमने-सामने की टक्कर, जीजा साले की मौत, बच्ची घायल

ट्रक-बाइक में आमने-सामने की टक्कर, जीजा साले की मौत, बच्ची घायल

Thu, 05 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रक-बाइक में आमने-सामने की टक्कर, जीजा साले की मौत, बच्ची घायल
ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, जीजा साले की मौत
विज्ञापन

किशोरी गंभीर रूप से घायल, एसआरएन अस्पताल में भर्ती
घूरपुर में अमिलिया गांव के पास देर रात हुई दर्दनाक घटना
अमर उजाला ब्यूरो
घूरपुर (इलाहाबाद)। थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव के पास बुधवार की देर रात बेकाबू ट्रक ने सामने से बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में जीजा व साले की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि किशोरी गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के समय वहां से गुजर रहे एसपी यमुनापार ने एसओ घूरपुर व को सूचना देते हुए एंबुलेंस बुलाई। किशोरी को एसआरएन में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। वहीं उसका चालक मौके से भाग निकला।

हथिगन गांव का छोटेलाल उर्फ ननका 40 वर्ष अपने साले राजन के साथ शहर किसी काम के लिए निकला था। साथ में राजन की बेटी रेनू (15) भी थी। देर रात तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। अमिलिया गांव के सामने सामने से आ रही बेकाबू ट्रक ने तीनों को चपेट में ले लिया। छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अस्पताल ले जाते समय राजन की भी सांसें थम गईं। रेनू को गंभीर चोट आई है। उसे एसआरएन अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। एसआरएन पहुंचकर परिजनों ने शिनाख्त की। मौत की खबर से दोनोें घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed