{"_id":"5b47bb664f1c1bc6248b60cf","slug":"131531427686-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलता हुआ सिलेंडर लेकर महिला को मारने दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलता हुआ सिलेंडर लेकर महिला को मारने दौड़ाया
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलता हुआ सिलेंडर लेकर मारने दौड़ा, दहशत
कीडगंज के खलासी लाइन की घटना, एफआईआर
मकान का है विवाद, मोहल्ले के लोग भी स्तब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कीडगंज के खलासी लाइन में सनसनीखेज घटना हुई। यहां मकान के विवाद के चलते एक व्यक्ति ने मां-बेटे व एक अन्य व्यक्ति को जलता हुआ सिलेंडर लेकर दौड़ा लिया। तीनों ने एक रिश्तेदार के घर में घुसकर किसी तरह जान बचाई। उधर घटना से मोहल्लेवाले भी दहशत में आ गए। पुलिस ने भुक्तभोगी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
रिजवाना अंसारी के पति जमाल अहमद की मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे मोहसिन व दो बेटियों संग करेली अकबरपुर में रहने वाली बहन के घर रहती हैं। उन्होंने कीडगंज के खलासी लाइन में तीन साल पहले एक मकान खरीदा था। आरेाप है कि मकान विक्रेता के चचेरे भाई आफताब अहमद निवासी खलासी लाइन ने मकान के एक कमरे पर कब्जा जमा रखा है। कई बार कहने के बावजूद उसने मकान खाली नहीं किया। सोमवार दोपहर ढाई बजे के करीब रिजवाना बेटे व एक अन्य रिश्तेदार को लेकर आफताबा के पास पहुंची व कमरा खाली करने को कहा। आरोप है कि इस पर आफताब अपने घर में रखे सिलेंडर में आग लगाकर ले आया और रिजवाना व उसके बेटे व रिश्तेदार को मारने दौड़ा लिया। इस पर तीनों एक मकान में घुस गए जिसके बाद उनकी जान बच सकी। उधर आरोपी के इस कदम से मोहल्ले में भी दहशत फैल गई। भुक्तभोगी ने शिकायत की लेकिन रिपोर्ट दो दिन बाद लिखी गई। एएसपी/सीओ बैरहना ने बताया कि मामले में आफताब, उसकी पत्नी व रेहान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही हे।