{"_id":"5ac295ac4f1c1bca618b51e6","slug":"121522701740-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारागंज शवों का पोस्टमार्टम हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दारागंज शवों का पोस्टमार्टम हुआ
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहोशी की हालत में घोटा गया था एक युवक का गला
दारागंज में हत्या के बाद दो युवकों के शव जलाए जाने का मामला
दोनों शवों का हुआ पोस्टमार्टम, दोनों पर किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। दारागंज में बक्शीबांध पर बेरहमी से मारे गए दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि जिस युवक को गला घोटकर मारा गया, वह घटना के समय बेहोश था। उसके शरीर पर कई चोट के निशान भी मिले हैं। अब इस बात की आशंका जताई जा रही है कि बेतहाशा पिटाई से युवक बेहोश हो गया हो। उधर घटना के चार दिन बाद भी मृतकों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।
बता दें कि दारागंज में बक्शीबांध रोड पर 30 मार्च को भोर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था। यहां पहले दो युवकों की बेरहमी से हत्या की गई। इसके बाद पेट्रोल छिड़ककर दोनों के शव जला दिए गए थे। सोमवार को 72 घंटे की मियाद बीतने के बाद शाम को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी हुई। रिपोर्ट आने पर कुछ आशंकाएं सच निकली। पता चला कि 40 वर्षीय युवक को गला घोटकर और 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई। यह भी पता चला है कि 40 वर्षीय युवक की हत्या करने से पहले उसे बेतहाशा पीटा गया था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। इनमें सिर और गर्दन पर मिले जख्म के निशान भी शामिल हैं। हत्या के बाद एक आशंका यह भी थी कि शराब पिलाने के बाद दोनों युवकों की हत्या की गई। हालांकि पोस्टमार्टम के दौरान यह आशंका गलत निकली। रिपोर्ट से साफ है कि दोनों के पेट में कुछ भी नहीं मिला।
चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
उधर घटना के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। देर रात तक मृतकों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका था। खोजबीन में लगी टीमों को एक संदिग्ध कार के बारे में पता चला है। एलनगंज स्थित बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर यह कार घटना के अनुमानित समय के आसपास बक्शीबांध की ओर जाते और फिर वहां से आते दिखी है। हालांकि आने के बाद यह किस ओर गई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि इस कार के बारे में पता लगाया जा रहा है।