फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   केबिनेट सचिव के नाम से फर्जी फोन

केबिनेट सचिव के नाम से फर्जी फोन

Sun, 19 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
केबिनेट सचिव के नाम से फर्जी फोन
पूर्व कैबिनेट सचिव बन डीएम को फोन कराने में फंसा भू माफिया
विज्ञापन

0 डीएम के अर्दली की एफआईआर पर गिरफ्तार, जेल भेजा
0 चिह्नित 23 भू माफिया की सूची मे शामिल है मुस्लिम का नाम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
भू माफिया की लिस्ट से नाम निकलवाने के लिए पूर्व कैबिनेट सचिव प्रभात कुमार के नाम से फोन कराने वाले भू माफिया मोहम्मद मुस्लिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुुलिस को मुस्लिम के लिए पूर्व कैबिनेट सचिव बनकर फोन करने वाले अरुण टंडन की तलाश है। उसे गिरफ्तार करने पुलिस टीम लखनऊ गई हुई है।

तीन दिन पहले डीएम आवास के लैंडलाइन नंबर पर पूर्व कैबिनेट सचिव प्रभात कुमार के नाम से फोन आया था। उस व्यक्ति ने इलाहाबाद के चकिया निवासी मो. मुस्लिम का नाम चिह्नित 23 भू माफिया की लिस्ट से निकालने की सिफारिश की थी। डीएम को फोन पर बातचीत के अंदाज से शक हो गया था कि फोन करने वाला व्यक्ति पूर्व कैबिनेट सचिव नहीं हो सकता। उस समय तो उन्होंने मुस्लिम को किसी दिन कैंप कार्यालय भेजने को कह दिया। बाद में पूर्व कैबिनेट सचिव से बात की तो पता चला कि उन्होंने तो किसी की सिफारिश ही नहीं की है। शुक्रवार रात मुस्लिम के कैंप कार्यालय आते ही डीएम ने उसे बैठा लिया और कर्नलगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में डीएम के अर्दली जगपाल की ओर से मुस्लिम और उसके साथी अरुण टंडन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। एसओ कर्नलगंज का कहना है कि विवेचना में पता चलेगा है कि अरुण टंडन फर्जी फोन करने में लिप्त है या नहीं। हो सकता है कि मुस्लिम ने ही अपने स्तर से पूर्व कैबिनेट सचिव का नाम लेकर फोन किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed