फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   निकाह के बाद विदा करने से इंकार पर हंगामा

निकाह के बाद विदा करने से इंकार पर हंगामा

Wed, 01 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
निकाह के बाद विदा करने से इंकार पर हंगामा
दूल्हे ने किया दुल्हन को साथ ले जाने से इंकार, हंगामा
विज्ञापन

0 गेस्टहाउस में निकाह के बाद दुल्हन देख बिफरा दूल्हा
0 करेली पुलिस ने दूल्हे को लिया है हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। करेली इलाके के एक गेस्टहाउस में सोमवार आधी रात निकाह के बाद हंगामा हो गया। दूल्हे ने दुल्हन को यह कहकर साथ ले जाने से मना कर दिया कि वह उसे पसंद नहीं और उसे जो लड़की दिखाई गई थी वो यह नहीं है। दोनों पक्षों के बीच टकराव होने पर करेली पुलिस पहुंची और दूल्हे समेत कई लोगों को थाने ले गई। वहां भी दोनों तरफ के लोगों में झड़प होती रही। दहेज का सारा सामान वापस करने के बावजूद मंगलवार रात तक करेली दूल्हा थाने में ही बैठा था।
चकिया खुल्दाबाद में रहने वाली शबाना (नाम काल्पनिक) का ब्याह सुल्तानपुर जनपद के सलीम से तय किया गया था। सोमवार शाम बारात लेकर सलीम अकबरपुर के गेस्टहाउस पहुंचा। वहां निकाह की रस्म पूरी करने के बाद रात में विदाई का वक्त आया तो अचानक सलीम ने बखेड़ा कर दिया। उसने शबाना को विदा कराने से साफ इंकार कर दिया। सलीम ने कहा कि उसे दुल्हन पसंद नहीं है। उसे दूसरी लड़की दिखाई गई थी। मगर निकाह किसी और लड़की से कराया गया है। शबाना के परिजनों ने कहा कि उनकी दो बेटियां हैं। एक का पहले ही ब्याह हो चुका है। दूसरी का निकाह उसके साथ किया गया है तो भला वह तीसरी लड़की कैसे दिखा सकते हैं। मगर दूल्हे सलीम ने कह दिया कि वह शबाना को साथ नहीं ले जाएगा। जबरन भेजा भी गया तो भी उसके साथ नहीं रहेगा, चाहे कुछ भी हो जाए।
विज्ञापन

हंगामा होने की खबर पाकर करेली पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। दूल्हे को उसके परिजनों समेत हिरासत में ले लिया गया। हालांकि दुल्हन के पिता ने दहेज अधिनियम की तहरीर दी तो पुलिस ने केस नहीं लिखा। परिजन खुल्दाबाद थाने गए तो वहां से भी लौटा दिया गया। सलीम ने शबाना को विदा कराने से मना करते हुए दहेज का सारा सामान भी वापस कर दिया। इसके बावजूद मंगलवार रात तक दोनों पक्षों के बीच विवाद बना रहा। दूल्हे को थाने में बैठाए रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed