{"_id":"5a3c0c754f1c1bc45b8bd777","slug":"11513884789-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशरफ के घर की कुर्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अशरफ के घर की कुर्की
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशरफ के घर की फिर होगी कुर्की
सीजेएम अदालत ने जारी किया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
मरियाडीह के अलकमा और सुरजीत ऑनर किलिंग में फरार पूर्व विधायक अशरफ के घर की कुर्की के फिर से आदेश हो गए हैं। इससे पहले कुर्की राजूपाल हत्या कांड में जमानत निरस्त होने के बाद अदालत में हाजिर न होने के कारण हुई थी।
पिछले सप्ताह थाना धूमनगंज पुलिस ने अशरफ के घर की कुर्की के लिए सीजेएम अदालत में आवेदन किया था। उसी में अशरफ के घर की कुर्की के आदेश हो गए हैं। अशरफ पर आरोप है कि उसने आबिद प्रधान से मिलकर उसकी बहन अलकमा और ड्राइवर सुरजीत की हत्या की साजिश रची थी।
पुलिस ने विवेचना में खुलासा किया था कि अलकमा और सुरजीत के रिश्ते थे, जो कि आबिद प्रधान को नागवार गुजरते थे। अशरफ और अतीक अहमद दोनों ने साजिश रचकर शूटरों से अलकमा और आबिद की गाड़ी के ड्राइवर सुरजीत की हत्या कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने इस प्रकरण में आबिद प्रधान, माजिद, शूटर तोता सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन सभी से हत्या में इस्तेमाल किए गए शस्त्र भी बरामद किए जा चुकेहैं। अशरफ के पूर्व से फरार होने के कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। इसीलिए उनके घर की कुर्की कराई गई है।