फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   11वीं के छात्र पर हॉकी-असलहों की बट से हमला, गंभीर

11वीं के छात्र पर हॉकी-असलहों की बट से हमला, गंभीर

Sun, 23 Dec 2018 08:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
11वीं के छात्र पर हॉकी-असलहों की बट से हमला, गंभीर
11वीं के छात्र को पीट-पीटकर किया मरणासन्न
विज्ञापन

टैगोरटाउन में वारदात, सिर-जबड़े में गंभीर चोट
घायल छात्र निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। ब्वॉयज हाईस्कूल (बीएचएस) में 11वीं में पढ़ने वाले छात्र पर जार्जटाउन के टैगोर टाउन में सरेशाम हमला किया गया। हॉकी व असलहों की बट से उसे घेरकर मरणासन्न होने तक पीटा गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। मामले में मुकदमा लिखकर पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में ले लिया है।
आदित्य दुबे (15) बीएचएस में 11वीं का छात्र है। उसके पिता जितेंद्र कुमार दुबे मुंबई में एक म्यूजिक व फिल्म प्रोडक्शन कंपनी में काम करते हैं जबकि मां शिक्षिका हैं। परिवार मूल रूप से सरायइनायत के ककरा दुबावलपुर गांव का रहने वाला है लेकिन, पढ़ाई के सिलसिले में आदित्य दारागंज के कच्ची सड़क पर रहने वाले अपने मामा अखिलेश पांडेय के घर रहता है। वह टैगोरटाउन मेें पांडेय क्लासेस के पास कोचिंग पढ़ता है। शनिवार शाम करीब पांच बजे वह कोचिंग से लौटने लगा तभी वहां लाठी-डंडों व असलहों से लैस होकर दर्जन भर युवक पहुंचे और उसे घेर लिया। वह भाग पाता, इससे पहले ही युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। चौतरफा हमले से आदित्य संभल नहीं सका और वहीं गिर पड़ा। इसके बाद भी हमलावर उसे पीटते रहे। उस पर तब तक वार किया गया जब तक कि वह मरणासन्न नहीं हो गया। इसके बाद हमलावर भ ाग निकले। जानकारी पर छात्र के मामा अखिलेश पहुंचे और छात्र को लेकर कर्नलगंज थाने गए। यहां पुलिस ने बेली अस्पताल भेजकर उसका मेडिकल कराया। साथ ही बताया कि मामला जार्जटाउन थाने का है। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने घायल छात्र को हाशिमपुर चौराहे स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही जार्जटाउन थाने में नामजद तहरीर देकर शोभनाथ फुल्की वाले को नामजद करते हुए 10-12 अज्ञात हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


छेड़खानी के विवाद मेें की वारदात
पुलिस का कहना है कि छात्र पर हमला छेड़खानी के विवाद में किया गया। मुख्य आरोपी कोचिंग में ही पढ़ने वाली किसी छात्रा के चक्कर में वहां रोज आता था। आदित्य के किसी साथी ने उसे टोक दिया था जिस पर वह खुन्नस खा गया था। इसी के बाद उसने आदित्य पर हमला बोल दिया। घायल छात्र के परिजनों का कहना है कि विवाद किसी और से था लेकिन बेवजह उनके बेटे पर हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी समेत छह हिरासत में
पुलिस सूत्रों की मानें तो मामले में मुख्य आरोपी समेत छह युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। इनमेें मंथन, आदित्य, सूरज, शाश्वत व राहुल शामिल हैं। पूछताछ में पांचों ने यही बताया है कि उन्हें फोनकर शोभनाथ ने ही बुलाया था। पुलिस का कहना है कि मामले में एक और युवक शामिल था जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर पकड़े गए युवकों को छुड़ाने के लिए थाने पर सिफारिशें भी आती रहीं। बालसन चौराहे के पास रहने वाला एक दबंग भी युवकों को छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed