फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   छात्रसंघ अध्यक्ष समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट

छात्रसंघ अध्यक्ष समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 14 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शहीद लाल पद्माधर प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान हुआ था विवाद

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव, विधायक यादव समेत दस अज्ञात छात्रों पर जान से मारने की नियत से हमला करने के आरोप में श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर अरुण प्रताप सिंह ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्र्ट दर्ज कराई है। सहायक प्रोफेसर ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे छात्रसंघ भवन पर शहीद लाल पद्माधर प्रतिमा के माल्यार्पण कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अवनीश उनके साथ नोंकझोंक करने लगा। सहायक प्रोफेसर अरुण सिंह का आरोप है कि विवाद के बाद छात्रसंघ अध्यक्ष ने अभद्रता शुरु कर दी। इस पर उन्होंने उसे टोका। तब तक अवनीश के दूसरे साथी भी उसके साथ आ गए। सभी मिलकर उनके साथ गाली-गालौच करने लगे। जब वह वहां से जाने लगे तब सभी ने उन्हें घेर लिया और हमला करने की कोशिश की। वहां मौजूद लोगोें के बीच-बचाव के चलते वह बाहर निकल सके। यहां से वह कर्नलगंज थाने पहुंचे और अध्यक्ष समेत दस अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सत्येंद्र सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed