फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1.5 million square miscreants made ??bags filled with jewelry

चौक में बदमाशों ने 15 लाख के गहनों से भरा बैग उड़ाया

Sun, 08 Nov 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Nov 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
1.5 million square miscreants made ??bags filled with jewelry
इलाहाबाद। शहर के चौक इलाके में घंटाघर के पास शनिवार शाम बदमाशों ने सराफा कारोबारी की बाइक से 15 लाख कीमत के गहनों से भरा बैग उड़ा दिया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने पूछताछ और घटना के बाद घटना को संदिग्ध करार दे दिया। कारोबारी के पार्टनर को भी बुलाकर पूछताछ की गई। जिन सराफा दुकानों में काराबोरी गया था वहां भी पुलिस ने जाकर जानकारी ली। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह घटना आंखों से काजल चुराने जैसी है जो किसी के गले नहीं उतर रही। इसकी तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन


पुराना कटरा में रहने वाले सौरभ जायसवाल ने करीब छह महीने पहले अपने ही इलाके के बच्चा जायसवाल के साथ गहनों के व्यवसाय शुरू किया। पैसे बच्चा ने लगाए जबकि सौरभ गहने पहुंचाने समेत दूसरे काम देखता है। शनिवार शाम करीब चार बजे वह बैग में तकरीबन 15 लाख रुपये के जेवर लेकर अपनी करिज्मा बाइक पर चौक की तरफ गया। फिर करीब 4.52 बजे साझेदार बच्चा जायसवाल फोन किया और कहा कि गहनों भरा बैग लुट गया है। यह सुनकर परेशान बच्चा कुछ ही मिनट में घंटाघर के पास आ गए जहां सौरभ बाइक लेकर खड़ा था।
विज्ञापन


फिर पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी कुशलपाल सिंह यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर आ गए। सौरभ ने पुलिस को बताया कि वह पहले मीरगंज स्थित चड्ढा गली में एक शोरूम में गया और वहां उसने 30 ग्राम सोने की अंगूठियां दीं। फिर नेहा ज्वेलर्स पहुंचा। वहां से 70 ग्राम सोने के जेवर एक परिचित ग्राहक को दिखाने की खातिर लिए। फिर गहनों भरा बैग बाइक की हैंडिल पर लटकाकर वह घंटाघर के निकट साड़ियों के शोरूम शगुन के पास पहुंचा तो पत्नी को फोन करने के लिए उसने बाइक रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कहना है कि वह बाइक से उतरा, चाभी निकाली और फोन पर बात करने लगा। मगर बात नहीं हो सकी। इतने में उसका ध्यान बैग की तरफ गया तो वह नदारद था। सौरभ का कहना है कि उसने आसपास देखा फिर पहले अपनी पत्नी आदित्या फिर व्यवसायिक साझेदार बच्चा को सूचना दी। पुलिस को सौरभ के बयान और घटना पर शक है। पुलिस ने बच्चा से भी इस बारे में बात की। एसपी सिटी राजेश यादव ने भी आकर सौरभ से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की दुकानों और चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी मगर घटना के बारे में कुछ साफ नहीं हो सका। ऐसे में पुलिस इस घटना को फिलहाल संदिग्ध मानकर छानबीन कर रही है।

सौरभ जायसवाल के बारे में पता चला कि उसने कुछ साल पहले दिल्ली जाकर वहां रेस्टोरेंट खोला था। मगर उसका यह धंधा फेल हो गया। परेशान होकर वह घर लौट आया। यहां उसकी पत्नी आदित्या ने ब्यूटी पार्लर खोल रखा है। सौरभ ने पुराने परिचित बच्चा के साथ गहनों का कारोबार शुरू किया हालांकि बच्चा ने पुलिस को बताया कि धंधे में सारे पैसे उसने ही लगाए हैं। सौरभ सिर्फ साथ में काम कर रहा है।


कथित घटना के बाद सौरभ की पत्नी आदित्या भी मौके पर आ गई थी। इस बारे में बताया ने कि आदित्या दोपहर तीन बजे से ही चौक में खरीदारी के लिए आई थी। वह बार-बार फोन कर रही थी। वह उसे ही फोन करने के लिए बाइक से उतरा था तभी यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed