{"_id":"649290a69574f6b038b876d6a41451c8","slug":"crime-hindi-news-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे को नोटिस भेजकर मॉल को नीलाम कराने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे को नोटिस भेजकर मॉल को नीलाम कराने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के बेटे अजेय सिंह को फर्जी दस्तावेज के सहारे नोटिस भेजकर सिविल लाइंस स्थित अटलांटिस मॉल को नीलाम कराने की धमकी दी गई। नोटिस मिलने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे ने कैंट थाने में दो लोगों के खिलाफ शुक्रवार रात एफआईआर दर्ज करा दी। दोनों के खिलाफ एफआईआर कूटरचना करने, धोखाधड़ी करने, आपराधिक षड़यंत्र रचने, जान से मारने की धमकी देने और रुपये हड़प जाने की धाराओं में दर्ज की गई है।
आरोप डीके गुप्ता और अनिल कुमार तिवारी पर लगा है। पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे अजेय सिंह का अटलांटिस मॉल के निर्माण के दौरान दोनों से लेनदेन हुआ था। इंस्पेक्टर कैंट हरिशंकर राय के मुताबिक अजेय सिंह ने डीके गुप्ता और अनिल कुमार की देनदारी निपटा दी थी। आरोप है कि दोनों रुपये हड़प गए और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रकम चुकाने का नोटिस उनके पास भेजा। यह धमकी दी गई थी कि रुपये न मिलने उनके अटलांटिस मॉल को अपने नाम से नीलाम करवा दिया जाएगा। फर्जी नोटिस मिलने के बाद कैंट थाना क्षेत्र के अशोका रोड के अजेय सिंह कैंट थाने पहुंचे और गबन, धमकी देने समेत कई थानों में डीके गुप्ता और अनिल कुमार तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। विवेचना चौकी प्रभारी नाका उदय शंकर कुशवाहा को सौंपी गई है।