फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Creation was in the children's talents

क्रिएशन में दिखी बच्चों की प्रतिभा

Thu, 27 Aug 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 27 Aug 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Creation was in the children's talents
इलाहाबाद (ब्यूरो)। टैगोर पब्लिक स्कूल में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, आर्ट एवं क्राफ्ट, अंग्रेजी भाषा विषयों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी क्रिएशन में बच्चों ने बढ़ चढ़कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण तथा पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया। बच्चों ने ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया से लोगों को जोड़ा। प्रदर्शनी में आठवीं से लेकर ग्यारहवीं तक के एक हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


विज्ञान वर्ग में क्रियाशील, अक्रियाशील नवाचारों शोध तथा चार्ट्स वर्ग में विभाजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने 255 प्रोजेक्ट अमेजिंग वाई-फाई, एंटी आक्सीडेंट, एनर्जी एफीसिएंट एयर बैटरी सहित कई मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी का शुभारंभ राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के महासचिव प्रो. यूसी श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. पी चक्रवर्ती ने बाल विज्ञानियों एवं विद्यार्थियों के बनाए प्रोजेक्ट की सराहना की। उन्होंने 225 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। अतिथियों का स्वागत कावेरी अधिकारी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन संजय श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed