{"_id":"67d7254cbb07b5dfde0b8010","slug":"cracks-appeared-in-the-overhead-tank-under-construction-worth-rs-375-crores-revealing-the-failure-meerganj-news-c-401-1-mrg1002-537-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 3.75 करोड़ के निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक में आई दरार, डाल दिया नाकामी का पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 3.75 करोड़ के निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक में आई दरार, डाल दिया नाकामी का पर्दा
Mon, 17 Mar 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। विकास खंड मीरगंज की ग्राम पंचायत सुजातपुर में 3.75 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ओवरहेड टैंक में तैयार होने से पहले ही दरार आ गई। एक पिलर भी चटक गया है। अब जहां निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं नाकामी छिपाने के लिए जल निगम के जिम्मेदारों ने क्षतिग्रस्त हिस्से को कपड़े से ढंक दिया है। परिसर में लोगों का आवागमन भी रोक दिया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि ओवरहेड टैंक का निर्माण नौ फरवरी 2023 को शुरू हुआ। इससे सुजातपुर और बलूपुरा गांवों को जलापूर्ति होनी है। दोनों गांवों में करीब 170 कनेक्शन हुए हैं। पाइप लाइन बिछाने के साथ ही ओवरहेड टैंक का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है।
शनिवार को शाम के समय अधिकारी टेस्टिंग के लिए गांव पहुंचे। झूला खुलवाने के बाद जब जांच के लिए ओवरहेड टैंक के नजदीक गए तो लिंटर में दरार दिखी। एक पिलर भी चटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि रात में ही प्लास्टर का टुकड़ा भी टूटकर गिरा था। चौकीदार ने जल निगम के अधिकारियों को सूचना दी तो रविवार को अवर अभियंता अन्य लोगों के साथ सुजातपुर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने हादसे की आशंका जाहिर करते हुए निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक के पास न जाने की अपील ग्रामीणों से की है। इसके साथ ही इसके चारों ओर कपड़े का पर्दा भी लगाया जा रहा है।
पाइप लाइन बिछाने के बाद नहीं कराई सड़कों की मरम्मत
बलूपुरा गांव की प्रधान सोमवती ने बताया कि काम में शुरू से ही लापरवाही बरती जा रही है। पाइल लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत भी नहीं की गई है। खराब सड़कों की वजह से लोग चोटिल हो रहे हैं। कई लोगों ने अपने घरों के सामने खुद रास्ते की मरम्मत की है। नियमानुसार कार्यदायी संस्था को ही पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत करनी चाहिए। वहीं, सुजातपुर गांव की ग्राम प्रधान के पति फिरोज अहमद ने कहा कि जल निगम की ओर से परिसर में प्रवेश रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है।