{"_id":"5fa5a9198ebc3e9bd0126776","slug":"crackers-will-be-sold-at-fourteen-places-in-prayagraj-city-received-green-signal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयगराज शहर में चौदह स्थानों पर बिकेंगे पटाखे, मिली हरी झंडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयगराज शहर में चौदह स्थानों पर बिकेंगे पटाखे, मिली हरी झंडी
Sat, 07 Nov 2020 01:20 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
पटाखे
अबकी दिवाली पर कम प्रदूषण वाले पटाखे ही चलेंगे। एंगलो बंगाली इंटर कॉलेज में सजी पटाखों की थोक दुकानों में ऐसे ही पटाखों को बेचने की अनुमति दी गई है। संबंधित विक्रेताओं का भी दावा है कि पहले की तुलना में पटाखों में 70 फीसदी तक प्रदूषण कम हुआ है। इस बीच जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शहर में 14 स्थानों पर पटाखे की दुकान लगाने की अनुमति दे दी है।
शहर में सबसे पहले एंगलो बंगाली इंटर कालेज ग्राउंड में पटाखे की दुकानें सजती हैं। इन्हीं दुकानों से फुटकर कारोबारी दिवाली के लिए पटाखों की खरीद फरोख्त करते हैं। पटाखे के थोक कारोबारी मोहम्मद कादिर बताते हैं कि दक्षिण भारत के शिवकाशी से ही पटाखे मंगाए गए हैं। सभी पटाखे देश में तो निर्मित हैं ही, साथ ही इसमें ऐसे रसायन की मात्रा कम कर दी है जो प्रदूषण फैलाते हैं।
बताया, कॉलेज परिसर में अभी 14 दुकानें लगी हैं। सभी दुकानों पर सुरक्षा के मानकों का पूरा पालन किया गया है। वहीं दूसरी ओर एडीएम सिटी एके कनौजिया ने बताया कि शहर में दिवाली के लिए 14 स्थानों पर दुकान लगाने की अनुमति दी गई है। सभी दुकानों पर सुरक्षा के सभी इंतजाम रखने होंगे। अग्निशमन यंत्र भी अनिवार्य रूप से रखना होगा।
विज्ञापन
यहां लगेंगी पटाखे की दुकानें
सीएवी इंटर कालेज, एबीआईसी परिसर, एनआरएसपीटी तेलियरगंज, कर्नलगंज इंटर कॉलेज, मुंडेरा मंडी, लूकरगंज मैदान, डॉ. केएन काटजू इंटर कॉलेज, रामलीला मैदान अल्लापुर, बीएसएनएल दफ्तर के पास नवाब युसूफ रोड, बालू मंडी मैदान तेलियरगंज, कालिंदीपुरम के पीछे वाला मैदान, डीएवी इंटर कॉलेज मीरापुर, राधारमण इंटर कॉलेज दारागंज, सदर बाजार खेल का मैदान