Crime : सातवीं की छात्रा से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, दवा खिलाकर करा दिया गर्भपात, गिरफ्तार
11 साल की पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई एक ही मकान में रहते हैं। वह भूतल जबकि भाई का परिवार पहले तल पर रहता है। गर्मियों में उसकी बेटी सोने के लिए छत पर चली जाती थी। इसी दौरान भाई के बेटे ने उससे दुष्कर्म किया।
विस्तार
शिवकुटी में रहने वाली सातवीं की छात्रा से उसके ही चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसे दवा खिला दी जिससे गर्भपात होने के साथ ही उसकी तबियत बिगड़ गई। गंभीर हाल में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद घरवालों ने तहरीर दी जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
11 साल की पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई एक ही मकान में रहते हैं। वह भूतल जबकि भाई का परिवार पहले तल पर रहता है। गर्मियों में उसकी बेटी सोने के लिए छत पर चली जाती थी। इसी दौरान भाई के बेटे ने उससे दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी होने पर उसने बेटी को दारागंज स्थित मौसी के घर भेज दिया। कुछ दिनों पहले अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई।
डॉक्टर को दिखाने पर पता चला कि उसने गर्भपात की दवा खाई है। पूछने पर बताया कि कुछ दिनों पहले उसे पेट में दर्द उठा। डॉक्टर के पास जाने पर पता चला कि वह गर्भवती है। यह बात उसने बताई तो चाचा के बेटे ने उसे दवा लाकर दी जिसके खाने के बाद उसका गर्भपात हो गया और तबियत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया।
इसके बाद उसे डफरिन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके नाबालिग होने की बात पता चलने पर अस्पताल की ओर से बाल कल्याण समिति को जानकारी दी गई। समिति के सदस्यों ने सूचना दी तो शिवकुटी पुलिस पहुंच गई और पीड़िता का बयान दर्ज किया। प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।