फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Constable GD Recruitment Exam: SSC announces schedule, exam will be held from 20th February to 7th March

कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा : एसएससी ने घोषित किया कार्यक्रम, 20 फरवरी से सात मार्च तक होगी परीक्षा

Thu, 15 Feb 2024 12:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 12:15 PM IST
सार

एसएससी के रीजनल डायरेक्टर राहुल सचान ने बताया कि कांस्टेबल जीडी परीक्षा-2024 में पहली बार क्षेत्रीय भाषाओं के साथ-साथ अंग्रेजी-हिंदी में कुल 13 भाषाओं में परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। इसके लिए यूपी के 19 जिलों में 69 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि बिहार में कुल 28 केंद्रों में परीक्षा होगी।

विज्ञापन
Constable GD Recruitment Exam: SSC announces schedule, exam will be held from 20th February to 7th March
SSC GD - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने बुधवार को यूपी और बिहार के लिए कांस्टेबल जीडी (जनरल ड्यूटी) परीक्षा-2024 का कैलेंडर जारी कर दिया। पहली बार कांस्टेबल जीडी परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। अभी तक यह हिंदी और अंग्रेजी में ही होती आई है। यूपी-बिहार के कुल 97 केंद्रों में 20 फरवरी से सात मार्च तक चार चरणों में यह परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

विज्ञापन


एसएससी के रीजनल डायरेक्टर राहुल सचान ने बताया कि कांस्टेबल जीडी परीक्षा-2024 में पहली बार क्षेत्रीय भाषाओं के साथ-साथ अंग्रेजी-हिंदी में कुल 13 भाषाओं में परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। इसके लिए यूपी के 19 जिलों में 69 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि बिहार में कुल 28 केंद्रों में परीक्षा होगी।
विज्ञापन


इस परीक्षा में दोनों राज्यों के कुल 15,20,063 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसमें यूपी के केंद्रों पर 11,18,823 और बिहार के परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,01,240 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह एसएससी की ओर से कराई जाने वाली प्रमुख परीक्षाओं में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन भाषाओं में होगी परीक्षा

कांस्टेबल परीक्षा के प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, उड़िया, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी भाषाओं में मिलेंगे। एसएससी के इस निर्णय के परिणामस्वरूप लाखों युवा अपनी मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा दे सकेंगे। इससे उनके चयन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। परिणामस्वरूप पूरे देश में अभ्यर्थियों के बीच इस परीक्षा की पहुंच बढ़ेगी।

20 फरवरी से शुरू, सात मार्च को खत्म

आयोग की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक यह परीक्षा 20 फरवरी से आरंभ होगी। इसके साथ यह 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28 और 29 फरवरी के बाद एक, पांच, छह और सात मार्च को भी परीक्षा होगी। चयन की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा, मेडिकल परीक्षण और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed