{"_id":"5b96cf77867a557ecc326f54","slug":"congressman-on-the-road-against-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल-पेट्रोल और गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस जन सड़कों पर उतरे। चौक में दुकानें बंद कराने को लेकर कांग्रेसियों-व्यापारियों में झड़प हो गई। जुलूस की शक्ल में निकले प्रदर्शनकारियों ने कई इलाकों में दुकानें बंद कराईं, तो कुछ जगहों पर कारोबारियों ने स्वेच्छा से व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे। सुभाष चौराहे पर घंटों धरना देकर नारेबाजी की गई। यहां नेताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। कहा कि जनता आने वाले लोस चुनाव में इस वादाखिलाफी का हिसाब चुकता करेगी।
अपरान्ह लगभग एक बजे राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी और उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह की अगुवाई में परिवहन निगम के बस अड्डे से जुलूस निकाला गया। सुभाष चौराहे पहुंचकर नेताओं-कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया। धरनास्थल पर पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जिन वादों को लेकर सत्ता में आई थी, वह उससे मुंह फेर चुकी है। राफेल विमान सौदे के अलावा महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर उन्होंने सरकार को घेरा। कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी का मुख्य कारण मोदी सरकार की कॉर्पोरेट कंपनियों से यारी और उनके हाथों में आर्थिक कमान सौंपना है।
राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने मोदी सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। इससे पहले सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन, नखास कोहना, चौक, जानसेनगंज, सिविल लाइंस, राजापुर, मम्फोर्डगंज, कटरा, अल्लापुर, दारागंज, सोहबतियाबाग, सुलेमसराय, राजरूपपुर सहित शहर के अन्य हिस्सों में दुकानें बंद कराईं। उन्होंने रोडवेज बस अड्डा के पास स्थित पेट्रोल पंप समेत कई अन्य पेट्रोल पंप बंद कराए। धरने में जिला अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी, महासचिव मुकुंद तिवारी, संगठन मंत्री क्रांति शुक्ला, मनीष मिश्रा, प्रदेश महासचिव तस्लीमुद्दीन, जावेद उर्फी, प्रदीप मिश्रा अंशुमन, अवधेश त्रिपाठी, राम निहोर राकेश, देवी प्रसाद पांडेय, संतोष मिश्रा, संजय तिवारी, अनिता कुशवाहा, सत्या पांडेय, नफीस अनवर, फुजैल हाशमी,रजिया सुल्तान समेत तमाम नेता शामिल थे।
विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के विरोध में सोमवार को बंद के दौरान एनएसयूआई के प्रदेश सचिव विशाल सिंह रिशु ने सुभाष चौराहे पर आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि आग लगाने से पहले पुलिस ने इस मामले में रिशु के अलावा एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता निखिल श्रीवास्तव, पंकज शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को सिविल लाइंस थाने ले जाया गया, जहां शाम तक रखने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। रिहाई के लिए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्र ने सुपुर्दगी पत्र भरा। महंगाई के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खुल्दाबाद में अनूठा विरोध-प्रदर्शन किया। दिन के 11 बजे पार्टी नेता हसीब अहमद के नेतृत्व में दो गधों के साथ कार खींचते हुए जुलूस निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे थे।