फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress gives dividends, SP gives criminal: Yogi

कांग्रेस ने बांटा देश, सपा ने दिए अपराधी: योगी

Mon, 05 Mar 2018 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 05 Mar 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
Congress gives dividends, SP gives criminal: Yogi
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
त्रिपुरा और नगालैंड विधानसभा चुनावों में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन से गदगद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में भी पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा कि जहां का नाम ही फूलपुर है वहां तो कमल खिलना तय ही है। सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश का विभाजन किया और सपा ने अपराधियों को जन्म दिया। इन दोनों दलों को जनता पहले ही नकार चुकी है। योगी रविवार को उपचुनाव के संदर्भ में गंगापार के नवाबगंज और शहर के प्रीतम नगर में हुई चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


पिछले माह त्रिपुरा में हुई अपनी चुनावी रैलियों का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि वहां एक सभा स्थल से कुछ मीटर दूर ही बांग्लादेश बार्डर के तार नजर आ रहे थे। यह विभाजन कांग्रेस की ही देन है। इस पार्टी ने सिर्फ देश के विभाजन का ही काम किया। सपा भी परिवारवाद और जातिवाद के नाम पर लोगों को बांट रही थी। इसी वजह से कांग्रेस ओर सपा दोनों को वर्ष 2014 और उसके बाद वर्ष 2017 में जनता ने नकार दिया। योगी ने कहा कि केंद्र में पीएम मोदी के सत्ता संभालने के बाद प्रदेश के विकास के लिए खजाना खोल दिया गया, लेकिन लखनऊ के अखिलेश यादव ने हर एक योजना पर अड़ंगा लगा दिया। अब पिछले 11 माह के दौरान केंद्र और प्रदेश के सहयोग से सूबे के सभी जिलों का विकास हो रहा है। पूर्व की सपा सरकार ने अपराध और अपराधियों को ही बढ़ावा दिया था। दूसरे राज्यों में कहा जाता था कि जहां से सड़क खराब मिले समझ लो की यूपी आ गया है, लेकिन भाजपा सरकार ने इस मिथक को तोड़ दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश भर में बेहतर सड़कों का जाल बिछ रहा है। योगी ने होली के लिए जुमे की नमाज का वक्त बदल दिए जाने पर मुस्लिम समाज का आभार भी जताया। कहा कि प्रदेश में पहले विकास के नाम पर भेदभाव किए जाने की प्रथा थी, अब सरकार सबका साथ सबका विकास मंत्र पर काम कर रही है। लोक सेवा आयोग की भर्तियों की सीबीआई जांच पर योगी ने कहा कि अगर किसी का भ्रष्टाचार उजागर हुआ तो उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। उन्होंने युवाओं को सपने भी दिखाए, कहा कि पुलिस के 1.62 लाख पद, 1.37 लाख शिक्षक, 37 हजार भर्तियां अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से एवं पिछले दिनों लखनऊ में हुई समिट के माध्यम से 35 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। सीएम के साथ दोनों चुनावी जनसभाओं में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी सरकार की उपलब्धियों को ब्योरा दिया। इस दौरान नवाबगंज में कैबिनेट मंत्री स्वामीप्रसाद मौर्य, आशुतोष टंडन तो प्रीतम नगर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, बृजेश पाठक के साथ सांसद विनोद सोनकर, श्यामा चरण गुप्ता एवं मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed