फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   condition of many students sitting on hunger strike deteriorated, police arrested after a fight

Allahabad University : अनशन पर बैठे कई छात्रनेता गिरफ्तार, AU प्रशासन पर वार्ता के नाम पर झांसा देने का आरोप

Sat, 01 Oct 2022 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 07:15 PM IST
सार

400% फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे चल रहे आंदोलन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को वार्ता करने का झांसा देकर गिरफ्तार करा दिया। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार हमारे साथ हर कदम पर छलावा करने का काम कर रहा है।

विज्ञापन
condition of many students sitting on hunger strike deteriorated, police arrested after a fight
Prayagraj News : छात्रों और पुलिस की नोकझोंक। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनशन का 801 दिन  व 400% फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे आमरण अनशन का 26वा दिन भी जारी है। 400% की वृद्धि के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे दो सदस्य शिव शंकर सरोज, विवेक सुल्तानवी हैं।

विज्ञापन

condition of many students sitting on hunger strike deteriorated, police arrested after a fight
Allahabad University : फीस वृद्धि के विरोध में आंदोलन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

 400% फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे चल रहे आंदोलन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को वार्ता करने का झांसा देकर गिरफ्तार करा दिया। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार हमारे साथ हर कदम पर छलावा करने का काम कर रहा है। अगर फीस वृद्धि वापस नहीं हुई तो अब इसका अंजाम विश्वविद्यालय प्रशासन भुगतने को तैयार रहें यह अंतिम चेतावनी है। अब इस की लड़ाई आर या पार होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

condition of many students sitting on hunger strike deteriorated, police arrested after a fight
Allahabad University : फीस वृद्धि के विरोध में आंदोलन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

छात्र संघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव व छात्र नेता अजय यादव सम्राट ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन को चेतावनी है कि एक तरफ वार्ता करने का रास्ता खोलता है दूसरी तरफ एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर देता है। जब छात्र वार्ता के लिए जाते हैं तो उनको पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है। अगर फीस वृद्धि वापस नहीं हुई तो जो कुछ भी विश्वविद्यालय में घटना घटेगी इसका पूरा का पूरा जिम्मेदार कुलपति, रजिस्ट्रार, डीएसडब्ल्यू, कुलानुशासक, व प्रो. मनमोहन कृष्णा होंगे।

विज्ञापन

condition of many students sitting on hunger strike deteriorated, police arrested after a fight
Allahabad University : फीस वृद्धि के विरोध में आंदोलन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

अब हम जिला प्रशासन को चेतावनी देते हैं की अब हम कोई वार्ता नहीं करेंगे। अब सिर्फ और सिर्फ 400% फीस वृद्धि की वापसी हमें चाहिए। गिरफ्तार होने वालों में हरेंद्र यादव, राहुल पटेल, सुधीर यादव, संदीप वर्मा, चंद्रशेखर अधिकारी, विनोद पटेल, यशवंत, अजय पांडेय, अनुराग, आनंद सांसद, राहुल सरोज, मनजीत पटेल, अमित पांडेय आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed