फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Committees should demand fertilizers as per requirement: Ajay Shukla

आवश्यकतानुसार उर्वरकों की मांग करें समितियां: अजय शुक्ल

Sat, 06 Jun 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 06 Jun 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Committees should demand fertilizers as per requirement: Ajay Shukla
मंसूराबाद- सहकारी समिति खागलपुर का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव सहकारिता अजय शुक्ल। - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
प्रदेश के प्रमुख सचिव सहकारिता अजय शुक्ल ने शुक्रवार को साधन सहकारी समिति खागलपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति के कार्यों, उर्वरक भंडारण व्यवस्था, वितरण प्रणाली तथा अभिलेखों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने समिति पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप ही उर्वरकों की मांग भेजी जाए ताकि समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा सके और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में उपलब्ध उर्वरकों के स्टॉक की जानकारी ली और अभिलेखों का मिलान किया।
विज्ञापन

साथ ही डिजिटल प्रणाली के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने समिति के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीजीएम हरेंद्र वीर सिंह, जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां विवेक यादव, एडीसीओ हरि नारायण सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव धीरज यादव, डीसीबी शाखा प्रबंधक बाबूलाल मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed