फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi gave instructions to the officers, arrangements like Vasant Panchami should be made on Maghi Purnima

Mahakumbh : सीएम योगी ने अफसरों को दिया निर्देश, माघी पूर्णिमा पर भी रहे वसंत पंचमी जैसी व्यवस्था

Mon, 10 Feb 2025 06:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Feb 2025 06:58 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को माघी पूर्णिमा स्नान पर्व की तैयारियों को भी परखा। उन्होंने माघी पूर्मिणा पर भी वसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व जैसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Yogi gave instructions to the officers, arrangements like Vasant Panchami should be made on Maghi Purnima
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को माघी पूर्णिमा स्नान पर्व की तैयारियों को भी परखा। उन्होंने माघी पूर्मिणा पर भी वसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व जैसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि श्रद्धालुओं को जाम की वजह से परेशान न होना पड़े।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अफसरों संग वार्ता में बुधवार को पड़ने वाले माघी पूर्णिमा स्नान पर्व की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सनातन को मानने वाला हर व्यक्ति महाकुंभ का हिस्सा बनना चाहता है। त्रिवेणी में डुबकी लगाने की मनसा रखकर लोग चले आ रहे हैं। उन्हें किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।मुख्यमंत्री का यातायात व्यवस्था पर ज्यादा जोर रहा। कई दिनों से श्रद्धालुओं के साथ शहरी भी जाम से परेशान हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इसमें सुधार की हिदायत दी। उनका कहना था कि जाम न लगने पाए इसके लिए यातायात को लेकर बनाई गई योजना को पूरी तरह से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि माघी पूर्णिमा पर भी अधिक भीड़ की उम्मीद है। इसलिए वसंत पंचमी जैसी व्यवस्था इस स्नान पर्व पर भी लागू की जाए। मुख्यमंत्री ने माघी पूर्णिमा पर भी जोनल प्लान लागू किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि लोग नजदीकी घाट पर स्नान करें ऐसी व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना बनाकर चालू हों पांटून पुल

मुख्यमंत्री ने पांटून पुलों के संचालन के भी निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए योजना बनाने के साथ उसे लागू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांटून पुलों के संचालन को लेकर वसंत पंचमी जैसी व्यवस्था की जाए। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में सारे इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed