{"_id":"6a50054c6afe27a4260af9e8","slug":"clouds-gather-power-crisis-deepens-meerganj-news-c-401-1-mrg1002-5778-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बादल घिरे, गहराया बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बादल घिरे, गहराया बिजली संकट
Fri, 10 Jul 2026 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाही। जिले में घिरी बादलों की छटा के बीच बिजली संकट भी गहरा गया है। शाही विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में पिछले 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण हजारों उपभोक्ता परेशानी झेल रहे हैं। गर्मी व उमस से उपभोक्ता परेशान हैं।
बहादुरपुर, नरेली रसूलपुर, नरखेड़ा, सुकली, नरेली, वलेही पहाड़पुर, रेतीपुरा, मड़वा बंशीपुर, परतापुर, बफरी बुजुर्ग, काशीपुर, अक्सौरा, आनंदपुर समेत कई अन्य गांवों के उपभोक्ता बिजली के लिए परेशान हैं। बिजली न आने से पानी का भी संकट है। इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से लोगों के मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों में विद्युत निगम के प्रति गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है। लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में अवर अभियंता साबिर खान ने बताया कि लगातार बारिश और तेज हवा के कारण कुछ फीडरों पर तकनीकी खराबी आ गई है। विभाग की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हैं। खराबी दूर कर जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
दुनका में 24 घंटे से नहीं आई बिजली
दुनका। दुनका क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न आने से रात के समय घरों में अंधेरा छा जाता है। गर्मी के चलते लोग रातभर जागने के लिए मजबूर हैं। सहोड़ा, बसई गनेशपुर, सुल्तानपुर, दुनका सहित दर्जनों गांवों में लोग बिजली न आने से पानी के लिए भी परेशान हैं। मोबाइल चार्जिंग, घरेलू कार्य, छोटे व्यवसाय और किसानों के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। अवर अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि सीहोर जाने वाली लाइन का खंभा किसी ने तोड़ दिया है। अन्य जगह बारिश की वजह से फॉल्ट हुआ होगा। लाइनों की मरम्मत कराकर जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी। संवाद
--
बारिश में गिरा लिंटर, बाल-बाल बचा परिवार
हाफिजगंज। पंडरी नौमहला गांव में बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान एक मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि परिवार का कोई सदस्य चपेट में नहीं आया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। गांव निवासी लक्ष्मीप्रसाद ने बताया कि बंटवारे के मकान में उसका भतीजा परिवार के साथ रहता है। रोजाना की तरह सभी लोग बरामदे में सो रहे थे। तभी अचानक लिंटर के चरचराने की आवाज आई। यह देख परिवार के लोग आंगन की ओर भागे। कुछ ही देर में लिंटर भरभराकर गिर गया। घर में रखे फर्नीचर, बर्तन व अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। संवाद