{"_id":"65cc5a5c9d89cf1c4403881d","slug":"class-xii-student-gang-raped-by-offering-her-beer-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : बारहवीं की छात्रा को बियर पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : बारहवीं की छात्रा को बियर पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ की वारदात
Wed, 14 Feb 2024 11:44 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:44 AM IST
सार
छात्रा ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक का बेटा तथा उसका एक दोस्त उसे घुमाने के बहाने अपने साथ कार में लेकर गए। उसे काफी देर तक कार से इधर-उधर घुमाते रहे और जबरन बियर पिलाकर नशे में धुत कर दिया। इसके बाद घर के पीछे कुछ दूरी पर स्थित बाग में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
girl crime
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झूंसी में बारहवीं की छात्रा को बियर पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि नाबालिग प्रेमी ने अपने एक बालिग दोस्त (22 वर्ष) संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 15 वर्षीया छात्रा झूंसी में अपनी मां व अन्य परिजनों संग रहती है। उसके पिता का निधन हो चुका है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में ही रहने वाले रेस्टोरेंट संचालक के 16 वर्षीय बेटे से उसकी दोस्ती थी। वह भी बारहवीं कक्षा में ही पढ़ता है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि 11 फरवरी की रात तकरीबन आठ बजे बेटी संदिग्ध हाल में गायब हो गई। परिजन खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात तकरीबन दो बजे वह बदहवास हाल में घर पहुंची। इसके बाद उसने जो बताया, उसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
छात्रा ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक का बेटा तथा उसका एक दोस्त उसे घुमाने के बहाने अपने साथ कार में लेकर गए। उसे काफी देर तक कार से इधर-उधर घुमाते रहे और जबरन बियर पिलाकर नशे में धुत कर दिया। इसके बाद घर के पीछे कुछ दूरी पर स्थित बाग में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
परिजन मंगलवार को बेटी को लेकर झूंसी थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। इसके कई घंटे बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। झूंसी थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी नाबालिग जबकि उसका दोस्त बालिग है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
स्कूल से भी निकाला गया था
सूत्रों का कहना है कि रेस्टोरेंट संचालक के बेटे की सोहबत ठीक नहीं है। अपनी इसी आदत की वजह से उसे पहले भी स्कूल से निकाला जा चुका है। हालांकि यह बात भी सामने आई है कि छात्रा व उसके बीच काफी समय से दोस्ती थी। दाेनों के मोबाइल मेें व्हाट्सएप पर चैटिंग के भी सुबूत मिले हैं। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच लंबी चैटिंग होने की बात सामने आई है।