{"_id":"6a29704bdf07690e820a746a","slug":"class-10-student-distressed-by-molestation-and-pressure-to-get-married-found-hanging-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : छेड़खानी और शादी करने के दबाव से त्रस्त 10वीं की छात्रा फंदे से लटकी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : छेड़खानी और शादी करने के दबाव से त्रस्त 10वीं की छात्रा फंदे से लटकी मिली
Wed, 10 Jun 2026 07:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:40 PM IST
सार
थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी के छेड़खानी और शादी करने का दबाव देने से त्रस्त 10वीं की छात्रा सोमवार रात घर में फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी के छेड़खानी और शादी करने का दबाव देने से त्रस्त 10वीं की छात्रा सोमवार रात घर में फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गांव निवासी की बेटी (16) 10वीं की छात्रा थी। पिता का आरोप है कि सचिन पटेल स्कूल आते-जाते बेटी के साथ छेड़खानी के साथ ही शादी करने का दबाव डालता था। उन्होने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से कई बार की थी।
आरोप है कि सोमवार शाम सात बजे बेटी घर से शौच के लिए गई थी। रास्ते में आरोपी ने बेटी को धमकाया कि तुम मुझसे शादी नहीं करोगी, तो समाज में बेइज्जत कर दूंगा। यह सुनकर बेटी परेशान हो गई और घर आकर रात में कमरे में फंदे से लटक गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, छात्रा की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाने में तैनात एंटी रोमियो स्कवाड की टीम कहां थी
अगर, स्कूल आते-जाते युवक की ओर से छात्रा के साथ छेड़खानी की जा रही थी तो थाने में तैनात एंटी रोमियो स्कवाड की टीम कहां थी। तहरीर में कहा गया है कि काफी दिनों से छात्रा के साथ आरोपी छेड़खानी करता था। ऐसे में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। हालांकि, पुलिस ने बताया कि इसके पहले छात्रा या परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई थी।
विज्ञापन
घटना बहुंत गंभीर है। मामले में पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - संत प्रसाद उपाध्याय, एसीपी मेजा।