फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Clash between two parties over making video of girl in bar, fierce fight broke out

Prayagraj : बार में युवती का वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, जमकर हुई मारपीट

Thu, 28 Mar 2024 11:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Mar 2024 11:56 AM IST
सार

सिविल लाइंस में विशाल मेगा मार्ट के पास तीन मंजिला भवन में मुक्तानंदम बैंक्वेट हाॅल है। इसी भवन में तीसरी मंजिल पर बार का संचालन किया जाता है। बुधवार की रात यहां मुट्ठीगंज के रहने वाले दो परिवार पार्टी मनाने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Clash between two parties over making video of girl in bar, fierce fight broke out
मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित बार में डांस कर रहीं युवतियों का वीडियो बनाने को लेकर बुधवार देर रात दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। सूचना पर फोर्स लेकर पहुंचे एसीपी सिविल लाइंस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। देर रात तक उनसे पूछताछ जारी थी।

विज्ञापन


सिविल लाइंस में विशाल मेगा मार्ट के पास तीन मंजिला भवन में मुक्तानंदम बैंक्वेट हाॅल है। इसी भवन में तीसरी मंजिल पर बार का संचालन किया जाता है। बुधवार की रात यहां मुट्ठीगंज के रहने वाले दो परिवार पार्टी मनाने पहुंचे थे। रात 11 बजे के करीब एक परिवार की कुछ युवतियां डांस कर रहीं थीं। आरोप है कि इसी दौरान कहां मौजूद कुछ युवक उनका वीडियो बनाने लगे। युवतियों के परिवार के एक युवक ने विरोध किया तो गालीगलौज शुरू हो गई और फिर वहां मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जानकारी पर बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के सदस्य भी जुट गए। सूचना मिली तो एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और मौके से तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवक भी मुट्ठीगंज के रहने वाले हैं। देर रात तक उनसे सिविल लाइंस थाने में पूछताछ जारी थी। एसीपी ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed