फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Civil Lines remains in orange zone, AQI 301

Prayagraj News: सिविल लाइंस अब भी ऑरेंज जोन में, एक्यूआई 301

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Civil Lines remains in orange zone, AQI 301
संगमनगरी की आबोहवा बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को पहले से थोड़ा बेहतर रही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से नगर निगम कार्यालय में लगाए गए लाइव सेंसर मशीन ने यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 301 दर्ज किया।
विज्ञापन

झूंसी का रात आठ बजे एक्यूआई 274 और मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज में लगाए गए लाइव सेंसर मशीन ने यहां का एक्यूआई 261 दर्ज किया। दिन में धूप निकलने और हवा चलने के कारण यहां की स्थिति बुधवार की अपेक्षा आज काफी बेहतर रही। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को सुबह और शाम में मास्क लगाकर चलने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को दिन में अच्छी धूप निकलने और हवा चलने के कारण वायु प्रदूषण में काफी सुधार देखा गया। हालांकि, रात आठ बजे के बाद लाइव सेंसर मशीनों ने एक बार फिर वायु प्रदूषण खराब बताया। एक्यूआई गंभीर श्रेणी में बने रहने से लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की समस्या काफी परेशान करती रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय कुमार का कहना है कि हवा की रफ्तार बनी रही तो जल्द ही वायु प्रदूषण में सुधार देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थमा के मरीज परेशान
वायु प्रदूषण की खराब दशा के कारण मौसम ठंडा होने से अस्पतालों में सबसे ज्यादा मरीज बच्चे और बुजुर्ग आ रहे हैं। इनमें सांस लेने और वायरल फीवर की शिकायत ज्यादा है। इसके साथ ही खराब वायु प्रदूषण ने अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अस्थमा के मरीजों को हर हाल में मास्क लगाकर चलने की हिदायत दी है।


वायु गुणवत्ता के ये हैं मानक

0 से 50 वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा
51 से 100 वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक
101 से 200 वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम

201 से 300 वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब

301 से 400 वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब
401 से ऊपर वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article