फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Civic Amenities

यातायात नियमों का पालन करने का ग्रामीणों ने लिया संकल्प

Mon, 12 Aug 2019 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
मीरगंज। अमर उजाला और महिंद्रा स्कॉर्पियों की ओर से रविवार को मीरगंज के विकास खंड सभागार में सरपंच सभा का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि मीरगंज के विधायक डॉ. डीसी वर्मा और एसडीएम राजेश चंद ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं विशिष्ट अतिथि सीओ रामानन्द राय बतौर अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक ने मूसाराम इंटर प्राइजेज लिमिटेड की ओर से चलाई जा रही सरपंच सभा की सराहना की। उन्होेंने सेफ ड्राइविंग, ग्रामीण विकास और स्वच्छता के बारे में अपने विचार रखे। कहा, ज्यादातर हादसे तेज रफ्तार की वजह से होते हैं। इसलिए वाहन चलाते समय रफ्तार को सीमित रखने और नशे में वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अमर उजाला और महिन्द्रा स्कॉर्पियो की पहल को सराहते हुए इसका बेहतर परिणाम दिखाई देने की संभावना जताई। कहा कि यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में बीमारी से ज्यादा मौतें वाहनों की तेज रफ्तार की वजह से होती हैं। एसडीएम ने चल रही मुहिम को सराहते हुए कहा कि ज्यादातर लोग सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने से बचते हैं, जबकि इसके प्रयोग से काफी हद तक हादसे के दौरान चालक के सुरक्षित रहने की संभावना होती है। साथ ही ड्राइविंग करते समय ईयरफोन और मोबाइल पर बातचीत करने से बचने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाहन चालक यातायात नियमों को दरकिनार कर अपनी जान समेत दूसरों की जान को भी खतरे में डालने की वजह बनता है। आखिर में सीओ रामानन्द राय ने सबका आभार जताया। कार्यक्रम में रमेश चन्द्र फौजी, शिवकुमार गुप्ता, जुनैद अहमद, नाजिम खां समेत कई पंचायतों के ग्राम प्रधानों को विधायक ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिंद्रा स्कार्पियो की ओर से रोबिन गोस्वामी, सेल्स एक्जीक्यूटिव तरुन कुमार प्रजापति, हेमेंद्र गिरि, विजय सक्सेना व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed