फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CISCE 10th, 12th result released, all pass

सीआईएससीई दसवीं, बारहवीं का परिणाम जारी, सब पास

Sat, 24 Jul 2021 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Jul 2021 09:47 PM IST
सार

  • काउंसिल की ओर से जारी परिणाम में अधिकांश स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा
  • बिना परीक्षा परिणाम जारी होने पर कुछ  छात्रों, अभिभावकों ने असंतोष जताया

विज्ञापन
CISCE 10th, 12th result released, all pass
cisce exam result - फोटो : amar ujala

विस्तार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से आईसीएसई (10 वीं) एवं आईएससी (12 वीं) का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। काउंसिल की ओर से बिना परीक्षा के परिणाम जारी होने पर कुछ अभिभावकों एवं छात्रों ने अंकों को लेकर असंतोष जताया है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा होती तो उनके अंक कुठ और होते।
विज्ञापन


काउंसिल की ओर से जारी परिणाम में 12 वीं में सेंट जांस के शिवेश गुप्ता को 99.5 फीसदी,  जीएचएस की इमा अफसर 99 फीसदी,  बीएचएस के मिलन रस्तोगी को 98.75, एसएमसी की गरिमा जोशी 98.25 फीसदी, एसजेसी में कुशल पाठक 98, आईपीईएम में एकलव्य कुमार 96.7 फीसदी अंक, बिशप जानसन में तनीषा बनर्जी को  95.50 फीसदी अंक मिले। 
विज्ञापन


दसवीं के परिणाम में सेंट जांस के लोकेश मलिक 98.8 फीसदी,  एसजेसी के आयुष्मान यादव 98.70 फीसदी, आईपीईएम के प्रहर्ष मिश्र  98.2 फीसदी,  जीएचएस की मितांशी जैन 97.6 फीसदी, बीएचएस के वैभव सिंह को 97 फीसदी, एसएमसी की अरूंधति कोहली 96.2 फीसदी, बिशप जानसन में अभिताभ पटेल 92.20 फीसदी अंक के साथ अव्वल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट जांस में 12 वीं में शिवेश गुप्ता को 99.5, 10 वीं में लोकेश मलिक को 98.8 फीसदी अंक
सेंट जांस के 12 वीं के परिणाम में शिवेश गुप्ता 99.5 फीसदी, पार्थ सिंह 98.5 फीसदी, प्रिंस खान 96.5 फीसदी अंक के साथ क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। दसवीं में लोकेश मलिक 98.8 फीसदी, शिवेंद्र सिंह 98.8 फीसदी, शिवांश सिंह 98 फीसदी एवं रेचल खत्री 97.2 फीसदी अंक के साथ क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे।

जीएचएस- 12 वीं में इमा अफसर, 10 वीं में मितांशी जैन अव्वल
सीआईएससीई की ओर से जारी 10 एवं 12 वीं के परिणाम में जीएचएस में दसवीं में मितांशी जैन 97.6 फीसदी, जान्हवीं सिंह 97 फीसदी, अगम्या सिंह 96.80 फीसदी एवं 12 वीं में इमा अफसर 99 फीसदी, रिद्घि सिंह 98.50फीसदी अंक के साथ पहले, दूसरे स्थान पर रहीं जबकि सान्या अदील , अपूर्वा गोपाल , राधिका 98.25 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। खास बात यह रही कि जीएचएस की बारहवीं की टॉपर दोनों छात्राएं मानविकी की विद्यार्थी हैं। प्रधानाचार्या विनीता इसूवियस ने छात्राओ को बधाई दी है।

बीएचएस के 12 वीं में मिलन को 98.75,  10 वीं में वैभव को 97 फीसदी अंक
- बीएचएस के 12 वीं के परिणाम में मिलन रस्तोगी को 98.75,  मो. हमजा को 98.25 एवं अदीब अली को 97.25 फीसदी अंक के साथ क्रमश पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान मिला। दसवीं में वैभव सिंह को 97, हृत शुक्ला 97 फीसदी के साथ पहला एवं शिवम वर्मा 96.8 को दूसरा एवं यजंत नाथ त्रिपाठी एवं अर्चित खरे को 96.6 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला।

एसएमसी में 12 वीं में गरिमा, 10 वीं में अरूंधति रहीं टॉपर 
सेंट मैरीज कान्वेंट (एसएमसी) का परिणाम शत प्रतिशत रहा। एसएमसी की प्रधानाचार्य सिस्टटर ज्योति के अनुसार 12 वीं मेें गरिमा जोशी 98.25 फीसदी, गर्विता शुक्ला 96.75 फीसदी को क्रमश: पहला एवं दूसरा स्थान मिला जबकि तीसरे स्थान पर कात्यायनी धीरेन, अनन्या वर्मा 96.50 फीसदी अंक रहीं। दसवीं में अरूंधति कोहली 96.2, अनुष्का सिंह 95.6 क्रमश: पहले एवं दूसरे तथा आर्यता श्रीवास्तव, उन्नति अग्रवाल, कादंबरी कोहली 95.2 फीसदी अंक के  साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

सेंट जोसफ में कुशल पाठक, आयुष्मान रहे अव्वल
सेंट जोसफ कॉलेज के परिणाम में 12 वीं में कुशल पाठक 98, तेजस श्रीवास्तव 97 फीसदी,आरोह श्रीवास्तव  96.75 फीसदी अंक के साथ क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार दसवीं में आयुष्मान यादव 98.70 फीसदी, अंतरिक्ष जौहरी 98.50 फीसदी, वेदग्य शुक्ल 98.40 फीसदी अंक के साथ क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। 

आईपीईएम में एकलब्य, प्रहर्ष मिश्र रहे टॉपर
-  आईपीईएम में बारहवीं में एकलव्य कुमार 96.7,  उत्कर्ष श्रीवास्तव 96.7, आयुषी 95.7, कृष्णा यादव 94.7, अखिलेश शुक्ल को 94 फीसदी अंक मिले। वहीं दसवीं में प्रहर्ष मिश्र  98.2, नीलांशु 97.6, अविशा साहू 97.2, अनन्या श्रीवास्तव 97 फीसदी अंक मिले। बिना परीक्षा के जारी परिणाम के बाद स्कूल के प्रध्रानाचार्य डॉ. सुमित डी लिडिल का कहना है कि परीक्षा हुई होती तो उनके बच्चों का परिणाम और बेहतर होता।

बिशप जार्ज में स्वास्तिका, वंदना रहे अव्वल
- बिशप जार्ज स्कूल में 10 वीं के परिणाम में स्वास्तिका 93, विभू मौर्य 89, शिवांगी यादव 88.6 फीसदी एवं 12 वीं में वंदना निंगम 95, रियल साहू 94.7 एवं अनन्या वर्मा 92 फीसदी अंक के साथ पहले तीन स्थान पर रहे। 


बिशप जानसन में 12 वीं में तनीषा बनर्जी, 10 वीं में अभिताभ पटेल
बिशप जानसन में दसवीं में अभिताभ पटेल 92.20 फीसदी, शैली नायक 91.80 फीसदी, शिवेंद्र सिंह 90.80 फीसदी अंक के साथ पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। 12 वीं में तनीषा बनर्जी 95.50 फीसदी, अंशिका कुमारी 95.25 फीसदी एवं वेवयानी मित्रा 94.50 फीसदी अंक के साथ क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed