फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   church does not open in locks on good friday prayers in homes

गुड फ्राइडे पर नहीं खुले चर्चों के ताले, घरों में प्रार्थनाएं

Sat, 11 Apr 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
church does not open in locks on good friday prayers in homes
church does not open in locks on good friday prayers in homes - फोटो : CITY DESK
कोरोना वायरस के खौफ के बीच मसीही समुदाय की आस्था का प्रतीक पर्व गुड फ्राइडे भी शुक्रवार महज रस्म अदायगी भर की जा सकी। इस पर्व पर गिरजाघरों के ताले नहीं खुले। प्रभु यीशु की याद में घरों में ही प्रार्थनाएं की गईं। इस दौरान मानवता की सेवा और रक्षा के लिए प्रभु यीशु से कामना की गई।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को मसीही समुदाय के पर्व गुड फ्राइडे पर न गिरजाघरों में दीप जले न प्रार्थनाएं हुईं। पत्थर गिरजा घर के अलावा सेंट जोसेफ चर्च, म्योराबाद चर्च समेत अन्य गिरजाघरों में मसीही समुदाय के लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया। डायोसेशन ऑफ लखनऊ के विशप पीटर बलदेव और इलाहाबाद धर्मप्रांत के विशप राफी मंजली ने लॉकडाउन के बीच गिरजाघरों में न आने की समुदाय के लोगों से अपील की थी। इसका मसीही समुदाय ने पालन करते हुए घरों में ही प्रभु यीशु के नाम पर प्रार्थनाएं कीं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। पादरी स्टीफेन ने बताया कि इसी दिन प्रभु यीशु के सूली पर लटकाया गया था। इस पर्व पर दोपहर 12 से तीन बजे तक गिरजाघरों में प्रार्थनाएं की जानी थीं, लेकिन कोरोना वायरस के डर की वजह से घरों में ही लोगों ने प्रभु यीशु का नमन किया। इस दौरान नैनी के कम्युनिटी चर्च में कलीसिया की ओर से मानवता के कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed