फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chinese automakers will Quit India campaign

चीनी कंपनियां भारत छोड़ो चलेगा अभियान

Mon, 27 Jun 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 27 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Chinese automakers will Quit India campaign
स्वदेशी जागरण मंच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
महात्मा गांधी के अंग्रेजाें भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर स्वेदशी जागरण मंच की ओर से अब चीनी कंपनियां भारत छोड़ो का अभियान चलेगा। देश भर में यह अभियान आठ अगस्त से शुरू हो जाएगा। रविवार को यह निर्णय ज्वाला देवी विद्या मंदिर रसूलाबाद में स्वदेशी जागरण मंच के तीन दिवसीय राष्ट्रीय विचार वर्ग के समापन पर लिया गया। कहा गया अगर देशवासी चाइनीज उत्पादों का उपयोग करना बंद कर दें और चीनी कंपनियों का भारत से विरोध कर दिया जाए तो निश्चित ही चीन की अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी।
विज्ञापन


मंच के राष्ठ्रीय संगठक कश्मीरी लाल ने कहा कि भारत से चीन 60 हजार करोड़ का वार्षिक मुनाफा कमाता है। वहीं एनएसजी में भारत की सदस्यता का चीन विरोध भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी स्वदेशी एजेंडे के तहत जिस तरह से महात्मा गांधी ने आठ अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो का अभियान चलाया, उसी तर्ज पर स्वदेशी जागरण मंच भी आठ अगस्त से ही चीनी कंपनियां भारत छोड़ो का अभियान पूरे देश में चलाएगी।
विज्ञापन


25 सितंबर से स्वदेशी सप्ताह भी मनाया जाएगा। इसके तहत दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। इसके पूर्व आज राष्ट्रीय विचार वर्ग के अंतिम दिन राष्ट्रीय सह विचार मंडल प्रमुख सतीश ने सौर ऊर्जा के प्रयोग पर बल दिया। कहा कि इसका अधिक से अधिक उपयोग करने पर कच्चे तेल के आयात में भारी कमी आएगी। इस मौके पर अरुण ओझा, कैप्टन मुकेश, पंकज कुमार, बृजेंद्र मणि, जयप्रकाश गुप्ता, नम्रता चौरसिया, अर्चना शुक्ला, सीमा पांडेय, सत्या तिवारी, हरिओम नारायण, राजीव कुमार, डॉ. निरंजन सिंह, लक्ष्मी जायसवाल, पंकज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed