{"_id":"1f03da28e65be3ad8a3eccebb2035095","slug":"children-are-preparing-for-christmas-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"यीशु के स्वागत में सजा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यीशु के स्वागत में सजा बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस का कम डाउन शुरू हो गया है। परमेश्वर के आने की खुशियां मसीही समुदाय के घरों, चर्चों में ही नहीं शहर की आबोहवा में घुलने लगी हैं। प्रेम और शांति का संदेश के साथ पल्ली पुरोहित घर-घर जाकर परमेश्वर पुत्र के आने का सुसमाचार दे रहे हैं। घरों से लेकर गिरजाघरों तक में तैयारियां जोरों पर हैं। क्रिसमस ट्री सजाए जा रहे हैं। कैरल्स गाने का सिलसिला जारी है। सेंट जोसेफ कैथड्रिल, आल सेंटस कैथिड्रल, जमुना चर्च, सेंट लाल गिरजाघर, चौक चर्च , होली ट्रिनिटी चर्च, म्योराबाद, कटरा चर्च में आकर्षक बिजली की सजावट हो रही है। मसीही समुदाय के लोगों ने क्रिसमस की खुशी बयां करते विशेष स्टार से घरों को सजाया है। सेंट पीटर्स चर्च म्योराबाद के पल्ली पुरोहित रेव्हरेंड प्रवीण मैसी के मुताबिक खुशियों का यह उत्सव नववर्ष के स्वागत के साथ ही संपन्न होगा।
प्रभु यीशु का जन्मदिन के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न चर्चों की ओर से असहायों गरीबों को उपहार बांटे जा रहे हैं। मसीही घरों में भी मजलूमों के लिए दान की रकम निकाली जा रही है। सेंट जोसेफ चर्च के पल्ली पुरोहित फादर बैपटिस्ट के मुताबिक परमेश्वर पुत्र यीशु का जन्म समाज के सबसे निचले तबके में हुआ। इसलिए क्रिसमस पर असहायों की मदद करना हर मसीही का फर्ज है। चर्च की ओर से मलिन बस्तियों वृद्धाआश्रम आदि में उपहार बांटे जा रहे हैं। यह सिलसिला
सेंट जोसेफ कालेज ग्राउंड में तीन दिवसीय क्रिसमस मेला का आयोजन किया गया है। इसमें कई तरह के झूले, खाने के सामान, सजावट की वस्तुओं के अलावा कई आकर्षक गेम होंगे। सेंट जोसेफ क्रिसमस मेला संयोजक फादर रॉल्फी डिसूजा के अनुसार मेले में प्रभु यीशु के जन्म की आकर्षक झांकी, प्रदर्शनी, ऊंट की सवारी के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम व जादू की प्रस्तुति होगी। मेले का समापन 27 दिसंबर को होगा।