फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Child vaccination: 3.5 lakh children will get the protection of Corona

Child vaccination: साढ़े तीन लाख बच्चों को मिलेगा कोरोना का रक्षाकवच

Wed, 16 Mar 2022 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Child vaccination: 3.5 lakh children will get the protection of Corona
corona vaccine - फोटो : social media
कोरोना से बचाव के लिए 12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। अभियान आज से शुरू होगा। बेली अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में इसके लिए केंद्र बनाए गए हैं। जिले में 3 लाख 52 हजार 226 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन



टीकाकरण प्रभारी डॉ. तीरथलाल ने बताया कि 12 से 14 साल के बच्चों को लगने वाला टीका अलग है। बच्चों को कार्बी वैक्स वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण सुबह 10 से शाम पांच बजे तक तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय और मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में होगा। फिलहाल दो ही टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में आवश्यकतानुसार टीमें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन



टीकाकरण के लिए बच्चों को अपने साथ स्कूल का परिचय पत्र, आधार कार्ड या अन्य कोई एक पहचान पत्र साथ रखना जरूरी होगा। बताया कि जिले में 12 से 14 साल के साढ़े तीन लाख से अधिक बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य है। निर्धारित लक्ष्य सीमा के अंतर्गत सभी बच्चों शीघ्र टीकाकरण कराने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed