फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chief Secretary Durga Shankar Mishra said that the image of UP and Prayagraj will be different in Mahakumbh

Prayagraj: मुख्य सचिव ने 14 हजार करोड़ की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए दिया 10 माह का लक्ष्य

Sat, 28 Oct 2023 08:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 28 Oct 2023 08:14 AM IST
सार

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने महाकुंभ के कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा तय कर दी। सेतु, सड़क और अवस्थापना सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं के काम सितंबर 2024 तक पूरे करने होंगे।

विज्ञापन
Chief Secretary Durga Shankar Mishra said that the image of UP and Prayagraj will be different in Mahakumbh
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने महाकुंभ के कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा तय कर दी। सेतु, सड़क और अवस्थापना सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं के काम सितंबर 2024 तक पूरे करने होंगे। भीड़ आकलन के आधार पर तैयार परियोजनाओं को 10 महीने में पूरा करने का उन्होंने निर्देश दिया। मिशन मोड में कराए जाने वाले इन कार्यों की शीर्ष स्तर पर निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन






विज्ञापन





इससे पहले मुख्य सचिव ने 17 से अधिक निर्माणाधीन परियोजनाओं की मौके पर जाकर हकीकत भी देखी। दोपहर बाद सर्किट हाउस के सभागार में बिंदुवार समीक्षा की। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से प्रस्तावित परियोजनाओं की जानकारी दी। बताया कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की अनुमानित भीड़ को ध्यान में रखते हुए बेहतर सुविधाएं देने के साथ अवस्थापना के लिए टेंटेज के कार्यों की व्यापक योजना बनाई गई है। इसमें 25,000 बेड का जन आश्रय, 10,000 लोगों की क्षमता वाला गंगा पंडाल बनाने की योजना है। इसके अलावा एक-एक हजार की क्षमता के तीन कन्वेंशन हॉल, 250 कैंप की क्षमता का सर्किट हाउस भी बनाया जाएगा। इस बार महाकुंभ में करीब 10,000 संस्थाओं को चार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसाए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेलाधिकारी ने बताया कि महाकुंभ को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए के लिए मेला क्षेत्र को 25 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। इसमें लगभग 1.50 लाख शौचालय, 25,000 कूड़ादान 120 टिपर, 40 कॉम्पैक्टर की व्यवस्था के साथ ही 10,000 स्वच्छताग्रही, 1800 सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी। मुख्य सचिव ने निर्माणाधीन परियोजनाओं के तय समय में पूरा करने और निविदाओं से संबंधित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कराने को कहा।

अफसरों को हिदायत दी कि सभी कार्यों की थर्ड पार्टी से जांच कराने के साथ ही लगातार स्थलीय निरीक्षण करते रहें। इनर रिंग रोड परियोजना के अलावा सिक्स लेन पुल की प्रगति की भी समीक्षा की। इस मौके पर प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, एडीजी भानु भाष्कर, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त रमित शर्मा, आईजी चंद्र प्रकाश, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान, नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग के अलावा कई अफसर उपस्थित थे।

प्रस्तावित परियोजनाओं को जल्द स्वीकृति प्रदान करने का निर्देश
कुंभ मेला अधिकारी ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, पर्यटन विभाग, नगर विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग के अलावा अन्य विभागों की स्वीकृति के लिए लंबित परियोजनाओं की जानकारी दी। इन परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्ताव रखा। इस पर मुख्य सचिव जल्द स्वीकृति प्रदान करने के लिए कहा।

कमांड सेंटर का विस्तार कर रेलवे से भी जोड़ने का निर्देश
मुख्य सचिव ने पुलिस के अधिकारियों से महाकुंभ की सुरक्षा, यातायात और अन्य तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि कमांड सेंटर (आईट्रिपलसी) को और विस्तारित कर उसे पूरे शहर के साथ ही रेलवे से भी कनेक्ट किया जाए, ताकि मेले में आने वाली भीड़ की हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर रह सके। कहीं से भी किसी प्रकार की चूक की आशंका न रहने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed