फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chief accused of teacher recruitment scam KL Patel's bail dismissed in gangster

शिक्षक भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी केएल पटेल की गैंगस्टर में जमानत खारिज

Sat, 19 Dec 2020 10:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Chief accused of teacher recruitment scam KL Patel's bail dismissed in gangster
prayagraj news: शिक्षक भर्ती घोटाले का सरगना और मास्टर माइंड केएल पटेल। - फोटो : prayagraj
जिला न्यायालय ने शिक्षक भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी केएल पटेल उर्फ कृष्ण लाल पटेल की गैंगेस्टर मामले में जमानत अर्जी खारिज कर दी है। यह आदेश स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट अतीकउद्दीन ने  विशेष लोक अभियोजक अतुल सिंह चौहान को सुन कर दिया है। प्रकरण सोरांव थाने का है। अभियुक्त पर आरोप है कि वह गैंग बनाकर गैंग के सदस्यों द्वारा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी कागजात तैयार कर अनुचित लाभ कमाते थे।
विज्ञापन


अभियुक्त गैंग लीडर है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। अभियुक्त की ओर से प्रस्तुत जमानत अर्जी में कहा गया है कि उसे झूठा फंसाया गया है । उसकी कोई भूमिका नहीं है। जिस मुकदमे के आधार पर उसके ऊपर गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है, उसमें  सत्र न्यायालय ने जमानत दे दी है।
विज्ञापन


अभियोजन की ओर से जमानत का प्रबल विरोध किया गया और कहा गया कि 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले का यह मुख्य आरोपी है। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से इंकार कर दिया और अभियुक्त की जमानत अर्जी खारिज कर दी है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed